वायरल वीडियो: मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी, सास-ससुर और साला

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - झांसी (मऊरानीपुर) में पेंटर गौरव ताम्रकार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उनका एक वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में गौरव ने कहा कि उसकी पत्नी, सास-ससुर और साला उसकी मौत के जिम्मेदार हैं। गौरव का आरोप है कि उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

वायरल वीडियो: मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी, सास-ससुर और साला

झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता पेंटर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के ठीक एक दिन बाद सोमवार को उसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वयरल हुआ। तीन मिनट 52 सेकेंड के इस वीडियो में पेंटर अपना नाम गौरव ताम्रकार बताते हुए कह रहा है कि मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी, सास-ससुर और साला है। मैंने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था। पत्नी के नाम एक प्लॉट खरीदने के बाद वह और ससुराल वाले उसके पीछे पड़ गए। ये लोग टॉर्चर कर रहे हैं। मैं दिमागी और मानसिक रूप से अब टूट चुका हूं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं भाई ने पेंटर की हत्या का पत्नी और ससुरालवालों पर आरोप लगाया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है。

गौरव ताम्रकार का जीवन

मऊरानीपुर के गोपालगंज व हाल भगवतीपुरम निवासी 38 वर्षीय गौरव ताम्रकार पेंटर, गाड़ियों की फिल्म और रेडियम का काम करते थे। रविवार को गौरव की अचानक तबीयत बिगड़ी और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को गौरव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। इस वीडियो में वह कहा रहा है कि मैंने अपनी पत्नी के नाम एक प्लॉट लिया था 35 लाख का। बस उसी चक्कर में मेरी सासू मां ने पूरा दिमाग लगाया कि गौरव को इतना परेशान करो...। अगर मैंने फांसी लगा ली तो यह मानना कि मेरी मौत के जिम्मेदार पत्नी, सास-ससुर और साला होगा। हमारी गलती खाली ये हो गई कि हमने शादी कर ली। अब वो हमें ऐसे समझ रहे कि जूते की नोक पे रखें। हमारी पत्नी हमें खुद नहीं समझ पा रही। वो तो खाली पैसे के चक्कर में पड़ी है। वह कह रही कि सारी प्रॉपट्री हमारे नाम कर दो। हम कैसे नाम कर दें? मैं और मेरा बड़ा भाई 10 दिन हो गए भटकते हुए। हम पागल हो गए है। सो नहीं पा रहे। मेरी आंखें और दिमाग सुन्न हो गया है। मैं खुद मर जाऊं तो मानना कि मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग होंगे।

Voice of UP

भाई के आरोप

मृतक के बड़े भाई सौरभ ताम्रकार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले भाई को हम लोगों से मिलने नहीं दे रहे थे। उसकी प्रॉपट्री और रुपये के पीछे पड़े थे। आए दिन झगड़ा करते थे। करीब 20-25 दिन पहले उसकी पत्नी पूरा जेवर लेकर चली गई। भाई ने जमीन भी दिलाई थी, लेकिन इससे भी कोई खुश नहीं था। उसे सिर्फ भाई की दौलत से मतलब था। भाई को कुछ खिलाकर उसकी पत्नी ने मार दिया। सात-आठ दिनों से भाई को कुछ ज्यादा ही टॉर्चर किया जा रहा था। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मृतक की पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

सामान्य प्रश्न

गौरव ताम्रकार की मौत के कारण क्या थे?
गौरव ताम्रकार ने अपने वीडियो में कहा कि उसकी पत्नी, सास-ससुर और साला उसकी मौत के जिम्मेदार हैं।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।