ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीआपूर्ति विभाग ने मारा छापा, 51 सिलिंडर बरामद

आपूर्ति विभाग ने मारा छापा, 51 सिलिंडर बरामद

रक्सा थाना क्षेत्र के गांव डेली में आपूर्ति विभाग ने गैस रिफलिंग पर एक मकान पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। मौके से टीम ने बड़े पैमाने पर भरे और खाली सिलेण्डर बरामद किए।...

आपूर्ति विभाग ने मारा छापा, 51 सिलिंडर बरामद
हिन्दुस्तान टीम,झांसीSun, 23 Feb 2020 09:21 PM
ऐप पर पढ़ें

रक्सा थाना क्षेत्र के गांव डेली में आपूर्ति विभाग ने गैस रिफलिंग पर एक मकान पर छापामार कार्रवाई को अंजाम दिया। जिससे वहां भगदड़ मच गई। मौके से टीम ने बड़े पैमाने पर भरे और खाली सिलेण्डर बरामद किए। गैस रिफलिंग के उपकरणों को जब्त किया गया। टीम ने मौके से वाहन भी बरामद किया है। जो एक एजेंसी का बताया जा रहा है। विभागीय अफसर मामले की छानबीन में जुट गए हैं। वहीं रक्सा थाना पुलिस ने भी मौका-मुआयना किया।

गांव डेली स्थित एक मकान पर काफी समय से गैस रिफलिंग का कारोबार चल रहा है। रविवार जिला पूर्ति विभाग के महेश चंद्र गौतम, पूर्ति लिपिक सतीश कुमार, पूर्ति निरीक्षक डोली शर्मा गांव डेली स्थित एक मकान पर पहुंचे। टीम को देख मकान में मौजूद लोग भाग खड़े हुए। आनन-फानन में टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। यहां मौके पर 51 भरे और खाली घरेलू गैस सिलेण्डर रखे पाए गए। एक तरफ रिफलिंग के उपकरण रखे हुए थे। जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया। मकान के बाहर मैदान में एक वाहन खड़ा था। जिसे टीम ने जब्त किया। वहीं सूचना पर पहुंची रक्सा थाना पुलिस ने घटना स्थल का जाजया लिया। बाद में पुलिस की सुरक्षा में बरामद किए गए सिलेण्डर, उपकरण को रखा गया है। आपूर्ति विभाग के महेशचंद्र गौतम, पूर्ति लिपिक सतीश ने बताया छापे में 51 घरेलू सिलेण्डर मिले हैं। 36 घरेलू गैस सिलेण्डर भरे गए गए। जबकि 15 सिलेण्डर खाली हैं। गैस रिफलिंग के उपकरण भी बरामद हुए हैं। जिससे आधार पर यहीं कहा जा सकता है कि गैस रिफलिंग हो रही थी। उन्होंने बताया, पुलिस सुरक्षा में पकड़े गए माल को रखा गया है। दो लोग भाग निकले हैं। जिनकी तलाश की जा रही है। आपूर्ति विभाग के अनुसार एक वाहन भी पकड़ा गया है। जो एक एजेंसी का बताया जा रहा है। जिसके आधार पर छानबीन की जा रही है। वहीं भाग रहे लोगों को पकड़ने के चक्कर में टीम के कुछ सदस्यों को भी मामूली चोटें आई हैं।

एक मकान के शेड के नीचे भरे और खाली सिलेण्डर रखे थे। वहीं दूसरी तरफ गैस रिफलिंग के उपकरण भी पाए गए हैं। जिसके आधार पर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बड़े पैमाने पर रिफलिंग हो रही थी। ग्रामीण बताते हैं कि यहां वाहन से गैस सिलेण्डर आते थे। मकान एकांत में होने की वजह से ज्यादा ध्यान नहीं दिया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें