ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीचढ़ने लगा सूरज, 35 डिग्री पहुंचा तापमान

चढ़ने लगा सूरज, 35 डिग्री पहुंचा तापमान

तीखी धूप, तेज रफ्तार से चलती हवाएं, 35 से 36 डिग्री को छूता ताप और चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी। मौसम तेजी से बदल रहा है। मार्च के आखिरी दिनों गरमी का एहसास होने लगा है। मंगलवार भरी दुपहरी तीखी गरमी...

चढ़ने लगा सूरज, 35 डिग्री पहुंचा तापमान
हिन्दुस्तान टीम,झांसीTue, 26 Mar 2019 10:59 PM
ऐप पर पढ़ें

तीखी धूप, तेज रफ्तार से चलती हवाएं, 35 से 36 डिग्री को छूता ताप और चैत्र कृष्ण पक्ष की षष्ठी। मौसम तेजी से बदल रहा है। मार्च के आखिरी दिनों गरमी का एहसास होने लगा है। मंगलवार भरी दुपहरी तीखी गरमी महसूस हुई। गर्म हवाओं से लोग परेशान हो उठे। वहीं एक पहर बाद सड़कों पर सन्नाटा सा खिंचा रहा। बाजारों में लोगों की संख्या कम ही रही। ..हर तरफ एक आवाज उठी, अभी ये हाल तो क्या आगे होगा?

बीते, चार दिनों से अचानक बदले मौसम के मिजाज ने लोगों को मंगलवार परेशान कर दिया। अधिकतम पारा 35 डिग्री से अधिक और न्यूनतम 18 डिग्री रहा। सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर सूरज ने आंख खोली। अधिकतम पारा 26 डिग्री के आसपास था। सुबह 10 बजे ने सूरज एहसास करा दिया। दोपहर 12 बजते पारा 34 डिग्री तक जा पहुंचा। डेढ़ बजे के बाद तीखी गरमी का एहसास हुआ। स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में छाते तो लोग टोपी में पैक नजर आए। भरारी फार्म स्थित कृषि-मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में हवाएं उत्तर-पश्चिमी दिशा से 8-10 किमी प्रति घण्टा से चलने की संभावना है। इन दिनों अधिकतम ताप 35 से 38 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 17 से 19 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

लगने लगीं कूल-कूल की दुकानें

गरमी दस्तक दे रही है। इसी के साथ कुछ देर को राहत देने वाली ठण्डा-ठण्डा कूल की दुकानें बढ़ गई हैं। नीबू पानी, शिकंजी, शरबत, जल-जीरा, लस्सी, गन्ना जूस, मोसम्मी जूस की दुकानें सड़कों पर नजर आने लगी हैं। साधा नीबू पानी 5 रुपए का है। नीबू शिकंजी 10 रुपए की। गन्ना जूस का गिलास 10 रुपए का गिलास बिक रहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें