ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीगर्मी का कहर, झुलसा शहर, पारा 45 डिग्री

गर्मी का कहर, झुलसा शहर, पारा 45 डिग्री

मई के आखिरी दौर में रिकार्ड तोड़ गर्मी का कहर गुरुवार भी बरकरार रहा। अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। एक पहर तक मानों आसमान से आग बरस रही हो। जिसमें रानी नगरी झांसी झुलस उठी। तीन बजे तक तपन...

गर्मी का कहर, झुलसा शहर, पारा 45 डिग्री
हिन्दुस्तान टीम,झांसीThu, 28 May 2020 08:57 PM
ऐप पर पढ़ें

मई के आखिरी दौर में रिकार्ड तोड़ गर्मी का कहर गुरुवार भी बरकरार रहा। अधिकतम पारा 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। एक पहर तक मानों आसमान से आग बरस रही हो। जिसमें रानी नगरी झांसी झुलस उठी। तीन बजे तक तपन के बाद शुरू हुए मौसमी ‘ड्रामे ने फिजा में उमस बढ़ा दी। जिससे बंदे पसीना-पसीना हो गए। मौसम वैज्ञानियों की मानें तो एकाध दिन में ताप में मामूली गिरावट की संभावना है। बादल छाएंगे। लेकिन, गर्मी से राहत उम्मीद नहीं है।

25 मई से नौतपा शुरू हुए। बीते मंगलवार और बुधवार को अधिकतम पारा 47 डिग्री तक पहुंचा। गुरुवार को सुबह 10 बजे से लू चलने लगी। जरूरी काम से निकले शहरी हाथ बंद दस्ताने, टोपी, गमछा, छाते की ओट में नजर आए। 11 बजे ही शहर का पारा 44 डिग्री पर जा पहुंची। 12 बजे पारे ने एक डिग्री की उछाल दर्ज की और ढाई बजे तक ताप 45 डिग्री पर टिक गया। 2 बजकर 50 मिनट पर अचानक सूरज के तेवर ढीले हुए। 3 बजे बादलों ने शहर को घेरा। मामूली बूंदाबांदी के बाद बादल सर लिए। पर, जमीन की हीट कम नहीं हो सकी। कुछ देर बाद फिर तीखी धूप निकली। शाम सात बजे के बाद सूरज ने विदाई ली। लेकिन, गर्म हवाएं देर रात तक सताती रहीं।

पारे में मामूली गिरावट की संभावना

भरारी फार्म स्थित कृषि-मौसम इकाई विभाग के वैज्ञानिक डा. मुकेश के अनुसार आने वाले दिनों में अधिकतम ताप में मामूली गिरावट दर्ज होने की संभावना है। राजस्थान-गुजरात की तरफ से गर्म हवाएं जारी रहेंगी। हालांकि बादल छाएंगे। आसपास के इलाकों में बौछारें पड़ सकती हैं। वहीं अधिकतम पारा इन दिनों 45 से 46 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें