आयुर्वेदिक कॉलेज में समस्याएं नहीं सुधरीं तो आंदोलन
आयुर्वेदिक कॉलेज में समस्याएं नहीं सुधरीं तो आंदोलनएवीबीपी ने अनियमितताओं पर काटा हंगामा, दी चेतावनीपुलिस ने कराया शांत, प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन, बो

झांसी। आयुर्वेद कॉलेज में अनियमितताओं पर गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया और प्रदर्शन भी। वहीं पुलिस ने किसी तरह शांत कराया। फिर उनहोंने समस्याओं को लेकर कॉलेज के प्राचार्य रामकृष्ण राठौर को ज्ञापन सौंपा। जिसमें चेतावनी दी कि गई सात दिनों में समस्याओं पर कदम नहीं उठे तो आंदोलन होगा। महानगर मंत्री सुयश शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ता कॉलेज पहुंचे। थाना प्रभारी सीपरी बाजार जेपी चौबे ने पहुंचकर शांत कराया। सौंपे ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने बताया कि वर्तमान में महाविद्यालय एवं हॉस्टल परिसर से संबंधित अनेक समस्याओं के कारण छात्रों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
इंटर्न छात्रों के लिए शासन द्वारा जारी गजट/राजपत्र में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार उचित हॉस्टल व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। हॉस्टल भवनों की जर्जर स्थिति को शीघ्र सुधारते हुए आवश्यक मरम्मत एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था कराई जाए। सभी छात्रों हेतु पर्याप्त एवं सुरक्षित हॉस्टल व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, जिससे किसी भी छात्र को आवास संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े। महाविद्यालय परिसर में छात्रों हेतु उचित एवं स्वच्छ कैंटीन की व्यवस्था कराई जाए। कॉलेज परिसर एवं हॉस्टल के आसपास खड़े जंगल-झाड़ियों की साफ-सफाई कराई जाए। इस दौरान निर्भय प्रताप, आकाश सिंह, चौधरी श्याम शर्मा, देव पांडे, अर्पित अग्रवाल, प्रिंस लखेरा, सूर्य प्रताप, सक्षम गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


