परीक्षा देकर निकले छात्रों से मारपीट, बीयू कैंपस में हड़कंप
झांसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में परीक्षा देकर निकले एक छात्र के साथ गार्डों ने मारपीट की। छात्र का आरोप है कि गार्डों ने पहले गाली दी और फिर उसे पीटा। जब उसके दोस्त ने बचाव किया, तो उसे भी नहीं छोड़ा गया। छात्र ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और कार्रवाई की मांग की।

झांसी। झांसी के बुन्देलखंड विश्वविद्यालय परिसर में परीक्षा देकर बाहर निकले छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। छात्र का आरोप है कि कॉलेज के गार्डों ने पहले गाली-गलौज की और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। बीच-बचाव करने आए उसके साथी को भी नहीं छोड़ा गया। पीड़ित छात्र ने चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर धरने पर बैठकर कार्रवाई की मांग की है। बीएएलएलबी तृतीय वर्ष के छात्र मानव श्रीवास के मुताबिक वह अपने दोस्तों के साथ मोबाइल फोन लेने के लिए खड़ा था, तभी कुछ गार्डों ने उसे वहां से हटने को कहा। आरोप है कि थोड़ी देर बाद नाम पूछते छात्र के साथ अभद्रता शुरू कर दी।
देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया और छात्र को धक्का देकर पीटा गया। पीड़ित का कहना है कि जब उसका दोस्त रोहित बीच-बचाव करने पहुंचा तो आरोपियों ने उसके साथ भी लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट की। फिलहाल छात्र ने विश्वविद्यालय चौकी में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग करते हुए धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया ,पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुँचे विश्व विद्यालय के रजिस्ट्रार ज्ञानेन्द्र कुमार ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद धरना समाप्त कराया गया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


