ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीस्टेशन मास्टरों ने रेल सेवा के जरिये की देश के लोगों की सेवा: त्रिपाठी

स्टेशन मास्टरों ने रेल सेवा के जरिये की देश के लोगों की सेवा: त्रिपाठी

स्टेशन मास्टरों ने रेल सेवा के जरिये की देश के लोगों की सेवा: त्रिपाठीआइस्मा के द्विवार्षिक मण्डलीय अधिवेशन सम्पन्न, दिवंगत एसएम परिजनों को बांटी...

स्टेशन मास्टरों ने रेल सेवा के जरिये की देश के लोगों की सेवा: त्रिपाठी
हिन्दुस्तान टीम,झांसीSun, 19 Sep 2021 10:11 PM
ऐप पर पढ़ें

झांसी।संवाददाता

आल इंडिया स्टेशन मास्टर्स एसोसिएशन झांसी मंडल का द्विवार्षिक मंडलीय अधिवेशन स्थानीय हॉल में हुआ। अधिवेशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीनियर डीओएम शशिकांत त्रिपाठी एवं विशिष्ट अतिथि सीनियर डीपीओ राजेश कुमार गुप्ता ने भारत मां के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। अधिवेशन में मंडल के 100 स्टेशन मास्टर्स ने भाग लिया। नवगठित कार्यकारिणी चुनाव में मण्डल सचिव के पद पर पुन: अजय दुबे को निर्विरोध व अध्यक्ष पद पर निशीथ माथुर को चुना गया।

मुख्य अतिथि श्री त्रिपाठी ने कहा गया कि कोरोना काल मे स्टेशन मास्टर्स द्वारा लगातार विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य करते हुए देश के कोने कोने तक माल गाड़ी ,पार्सल गाड़ी, एवं ऑक्सीजन स्पेशल का द्रुत गति से संचालन करके आवश्यक सामान भिजवाया और रेल सेवा के जरिये देश के लोगो की सेवा की। विशिष्ठ अतिथि राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि जिस प्रकार से भारतीय सेना में अनुशासन होता है, उसी प्रकार से भारतीय रेल के स्टेशन मास्टर्स पूर्ण अनुसाशन में अपना कर्तव्य समयपालन सतर्कता संरक्षा से निभाता है। यातायात रेलवे का प्रमुख स्तम्भ है।मंडल अध्यक्ष राजवीर खुराना ने आइस्मा गठन का उद्देश्य बताया। अधिवेशन को आगरा से आये एनसीआर जोनल सचिव उत्तम कुमार, आइस्मा के पूर्व जोनल अध्यक्ष एस एस परिहार ने सम्बोधित किया।

आभार ए एन तिवारी केंद्रीय उपाध्यक्ष ने जताया। कार्यक्रम में कोरोना काल मे दिवगंत हुए आइस्मा के स्टेशन मास्टर्स सुनील आनंद, के सी मीना, शिवकुमार अग्रवाल, जवाहर साहू के परिजनों को आइस्मा ने 50000 की कुल आर्थिक सहायता का चैक मुख्य अतिथि द्वारा भेंट किया गया। कार्यक्रम में आइस्मा कई नवीन मंडल कार्यकारणी का गठन किया गया जिसमें निर्वाचन कमेटी जिसमे राम कुमार द्विवेदी जोनल कोषाध्यक्ष के साथ वरिष्ठ सदस्यों ने चुनाव किया। सर्व सम्मति से अजय दुबे को निर्विरोध मंडल सचिव, के लिए पुन: चयनित किया गया, मंडल अध्यक्ष निशीथ माथुर ,मंडल कोषाध्यक्ष लक्ष्मण रिछारिया ,मंडल कार्यकारी अध्यक्ष राजेश नामदेव, राजेश मीना, मंडल उपाध्यक्ष जगत सिंह, फिरोज खान,पंकज त्रिपाठी, आयुष श्रीवास्तव, विनोद कुमार मिश्रा, अजय वर्मा मंडल सहायक सचिव मुकेश द्विवेदी, पी एन नायक, रेनु, संध्या चौरसिया, मंडल ऑडिटर, पी के त्रिपाठी, मंडल संगठन सचिव अशोक सिंह, मण्डल सयुंक्त सचिव सुरेश कुमार ,मंडल समन्वय सचिव पूजा शर्मा को चुना गया। आभार मण्डल सचिव अजय दुबे ने व्यक्त किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें