ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीएसएसपी ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त

एसएसपी ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त

झांसी। शहर का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस सड़कों पर उतरे। उन्होंने पुलिस बल के साथ बाजार में पैदल गश्त...

एसएसपी ने पुलिस बल के साथ की पैदल गश्त
हिन्दुस्तान टीम,झांसीFri, 09 Jun 2023 10:35 PM
ऐप पर पढ़ें

झांसी। शहर का सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश एस सड़कों पर उतरे। उन्होंने पुलिस बल के साथ बाजार में पैदल गश्त की थी। झांसीवालों को सुरक्षा का एहसास कराया। वहीं अराजक तत्वों व अपराध से जुड़े लोगों को कड़ी चेतावनी दी गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कोतवाली थाना पुलिस व अन्य फोर्स के साथ बड़ाबाजार पहुंचे। जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल हो गया। उन्होंने लोगो को सुरक्षा का संदेश दिया।। कहा, शाम के समय अधिककतर महिलाएं और युवतियां टहलने को निकलती है। इसी दौरान बाइक सवार कुछ लोग निकलते है। जिसको लेकर बाइक सवारों की चेकिंग भी की गई। कुछ लोगो को हिदायद भी दी गई। उन्होंने बताया, अपराधियो को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई किए जाने के थाना पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। आगे भी पैदल गश्त की जाएगी।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें