Jhansi News: वाहन ने बाइक सवार को कुचला, वेल्डर की मौत

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

Jhansi News: वाहन ने बाइक सवार को कुचला, वेल्डर की मौतझांसी-खजुराहो एनएच पर तेजपुरा के पास हुआ हादसाफोटो नंबर 1 खेमचंद्र पटेल का फाइल फोटो।झांसी, संवाददाताझांसी-खज

Jhansi News: वाहन ने बाइक सवार को कुचला, वेल्डर की मौत

Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी-खजुराहो नेशनल हाइवे पर गांव तेजपुरा के पास तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को कुचल दिया। हादसे में 47 वर्षीय वेल्डर की मौत हो गई। जिससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं कोतवाली मऊरानीपुर थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव भदरवारा निवासी 47 वर्षीय खेमचंद्र पटेल किसान थे। वह वेल्डिंग का काम भी करते थे। बुधवार को वह झांसी के सदर बाजार क्षेत्र के कोछाभांवर में काम करने गए थे। देर रात घर जा रहे थे। जैसे ही कस्बा बंगरा से निकले झांसी-खजुराहो एनएच पर गांव तेजपुरा के पास पहुंचे। तभी पीछे से गति से आ रहा कोई वाहन टक्कर मारता हुआ निकल गया। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक के परखचे के उड़ गए। वहीं खेमचंद्र वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायल को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है। गुरुवार को तड़के इलाज के दौरान खेमचंद्र की मौत हो गई। जिससे परिजन बिलख पडे़। मृतक के रिश्तेदार दीनदयाल ने बताा कि देर रात जब खबर घर पहुंची तो सभी के पैरों तले जमीन सरक गई। यहां आकर देखा तो सबकुछ लुट चुका था। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हादसे में युवक की हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। वह फूट-फूटकर रो पड़े। गामीणों ने बताया कि देर रात जब खेमचंद्र के घर से रोने-बिलखने की आवाजें सुनाई तब पता चला। बताया, उसकी पत्नी बेहोश हो गई। उसके दो बेटे हैं। उसकी मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

सामान्य प्रश्न

✦हादसा कब हुआ?−
हादसा बुधवार को हुआ जब खेमचंद्र घर लौट रहे थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsझांसीJhansi News: वाहन ने बाइक सवार को कुचला, वेल्डर की मौत