ज्येष्ठ अमावस्या मेले पर चलेगी स्पेशल टे्रन

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - झांसी रेल प्रशासन ने ज्येष्ठ अमावस्या मेले के लिए स्पेशल टे्रनों की शुरूआत की है। ये टे्रन चित्रकूट धाम कर्वी के लिए 17 मई तक चलेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी से यह टे्रन सुबह 10:10 बजे रवाना होगी और विभिन्न स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए चित्रकूट पहुंचेगी।

ज्येष्ठ अमावस्या मेले पर चलेगी स्पेशल टे्रन

झांसी। रेल प्रशासन ने ज्येष्ठ अमावस्या मेले को लेकर स्पेशल टे्रने शुरू की है। जिससे मुसाफिरों को राहत मिल सके। यह टे्रन चित्रकूट धाम कर्वी में गुरुवार से 17 मई तक चलेगी। गुरुवार को एक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी - चित्रकूट धाम कर्वी - वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी के मध्य संचालित की जायेगी। इसका आगमन - प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन से 10:10 बजे होगा। ओरछा में 10:25 - 10:26 बजे, बरूआसागर में 10:36- 10:37 बजे, निवाडी में 10:47- 10:48 बजे, मगरपुर में 10:55- 10:56 बजे तक हो हॉल्ट के बाद शिवरामपुर में 17:00 - 17:01 बजे ठहराव लेते हुए यह गाडी चित्रकूट धाम कर्वी 17:45 बजे पहुंचेगी ।

वापसी में इसका आगमन-प्रस्थान समय चित्रकूट धाम कर्वी से 19:25 बजे, शिवरामपुर में 19:33 - 19:34 बजे, भरतकूप में 19:41 - 19:42 बजे, बदौसा में 19:52 - 19:53 बजे, अतर्रा में 20:01 - 20:03 बजे, खुरहण्ड में 20:13 - 20:14 बजे, डिंगवही में 20:22 - 20:23 बजे, बांदा से 20:50 - 20:55 बजे होते ओरछा में 00:07 - 00:08 बजे ठहराव लेते हुए, यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन रात्रि 01:00 बजे पहुँचेगी। इसके अलावा गुरुवार से 17 मई तक एक मेला स्पेशल वीरांगना लक्ष्मी बाई झांसी-चित्रकूट धाम कर्वी के मध्य संचालित की जायेगी। इसका प्रस्थान समय वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन से 20:10 बजे होगा। जो विभिन्न स्टेशनों से होते ओरछा में 10:40 - 10:41 बजे ठहराव लेते हुए यह गाड़ी वीरांगना लक्ष्मी बाई झाँसी रेलवे स्टेशन 11:10 बजे पहुँचेगी।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।