
महिला ऑटो चालक की गोली मारकर हुई थी हत्या
Jhansi News - महिला ऑटो चालक की गोली मारकर हुई थी हत्याकनपटी पर सटाकर मारी गोली गले में धंसीपुलिस बताती रही हादसा, दोस्त समेत तीन पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज, इनाम घोष
नबाबाद थाना क्षेत्रान्तर्गत कल (सोमवार) तड़के इलाहाबाद-स्टेशन रोड पर झांसी की पहली महिला ऑटो चालक के मिले शव के बाद पोस्टमार्टम में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। उसकी कनपटी से सटाकर गोली मारकर हत्या कर हत्यारे फरार हो गए थे। गले में गोली धंसी मिली। पुलिस ने पति की तहरीर पर दोस्त समेत तीन के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव घर पहुंचते ही परिजन बिलख पड़े। मंगलवार को उसका अंतिम संस्कार किया गया तो गम के बीच परिवाले, नाते-रिश्तेदारों में तीखा गुस्सा दिखा। वहीं आसपास के क्षेत्र में चूल्हा तक नहीं जला। मोहल्ला तालपुरा के आंबेडकर नगर निवासी अनीता चौहान (40) पत्नी द्वारका चौहान टैक्सी चलाकर परिवार का भरण पोषण करती थी।
वह झांसी की पहली महिला ऑटो चालक थी। उसकी ऑटो में तत्कालीन डीआईजी जोगेंद्र कुमार भी सवारी कर चुके थे। रविवार की रात साढ़े नौ बजे घर से टैक्सी लेकर निकली थी। फिर लौटकर नहीं आई। सोमवार तड़के ढाई बजे के करीब उसका शव सुकुंवा-ढुकुवां कॉलोनी एक स्कूल के पास स्टेशन रोड पर पड़ा मिला था। डिवाइडर के पार टैक्सी पलटी पड़ी थी। पुलिस ने हादसा बताकर जांच शुरू की। जबकि पति द्वारका, देवर दिलदार, बहन विनीता लगातार लूटपाट कर गोली मारकर हत्या की बात कह रहे थे। विनीता, दिलवार ने बताया था कि अनीता का दोस्त मुकेश झा लगातार परेशान करता था। उसने हत्या की है। देर शाम पोस्टमार्टम रिपोर्ट आते ही बाजी पलटी। नबाबाद थाना पुलिस ने पति की तहरीर के आधार पर मुकेश झा समेत तीन के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। मुकेश पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। दो को हिरासत लिया गया है। बिलख पड़े परिजन मंगलवार को अनीता का अंतिम संस्कार हुआ तो परिजन बिलख पड़े। मृतका के पति द्वारका, देवर दिलवार, बहन विनीता फूट-फूटकर कर रो पड़े। उन्होंने बताया कि अनीता पहले प्राइवेट जॉब करती थी। उस समय उसकी मुकेश से दोस्ती हो गई। कुछ समय पहले वह उससे अगल हो गई थी। इससे दोनों के बीच बातचीत बढ़ गई थी। अनीता ने उसके विरुद्ध रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। बताया, उसी ने उसकी हत्या की है और फरार किया। परिजनों ने जल्द से जल्द हत्या का खुलासा किए जाने की मांग की है। अनीता के बच्चे हैं। उसकी मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




