Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsShocking Incident Man Jumps from Third Floor After Being Accused of Child Theft
पुलिस को देख युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

पुलिस को देख युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

संक्षेप:

Jhansi News - पुलिस को देख युवक ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांगबच्चो चोर समझकर लोगों ने पकड़ा था, मचा हड़कंपफोटो नंबर 5 घटना के बाद घरों के बाहर आसपास खड़े लोग। झांसी, सं

Jan 31, 2026 10:20 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोहल्ला डडियापुरा में शुक्रवार की देर रात बच्चा चोर समझकर पकडे गए युवक ने पुलिस से घबराकर तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि पुलिस जांच कर रही है। मोहल्ला डडियापुरा में एक युवक शुक्रवार की देर रात अपने किसी से मिलने आया था। इसी दौरान वह घर के बाहर 10 साल के बच्चे को गोद में उठाकर खेलने लगा। उसे बच्चे के साथ खेलता देख कुछ लोगों को शक हुआ। उन्होंने बच्चा चोर समझकर विरोध किया और इसकी सूचना पुलिस को दे दी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस के पहुंचने से पहले युवक एक किराए के मकान में छुप गया। जैसे ही पुलिस ने दरवाज़ा खटखटाया, उसने मकान की छत से छलांग लगा दी। कई फीट नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित वर्षा साहू ने बताया कि उनका बच्चा बोल नहीं पाता। वह खेल रहा था। तभी एक युवक बच्चा ले जाने लगा। उससे पूछताछ की तो वह सकपका गया। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद छत ही छत चढ़ गया और कूद गया।