Jhansi News: धसान नदी किनारे सड़ा-गला मिला शव
Jhansi News: धसान नदी किनारे सड़ा-गला मिला शवकाफी अंग जंगली जानवर खा गएझांसी (मऊरानीपुर), संवाददातालहचूरा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव सोनकपुरा में धसानी नदी कि सोमवार

Jhansi News: झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता। लहचूरा थाना क्षेत्रान्तर्गत गांव सोनकपुरा में धसानी नदी कि सोमवार शाम एक शव झाड़ियों में फंसा मिला है। जिससे वहां हड़कंप मच गया। शव कई दिनों पुराना और उसके अंग जानवर खा चुके थे। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पहचान अब तक नहीं हो सकी है। गांव सोनकपुरा में धसान नदी किनारे से ग्रामीण निकल रहे थे। तभी उन्होंने एक शव उताराता दिखा। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।लोगों की मदद से उसे बाहर निकलवाया। पुलिस की मानें तो अज्ञात व्यक्ति का शव पत्थर किनारे झाड़ियों क्षत विक्षत हालत में मिला है।
आशंका जताई जा रही है कि नदी के पानी तेज तेज बहाव से यह बहकर आ गया होगा। शव गला-सड़ा स्थिति में है तथा जंगली जानवरो द्वारा नोच कर खाना प्रतीत हो रहा है। मौके पर फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शव की पहचान की कोशिशें की जा रही है। लेकिन, अब तक पहचान नहीं हो सकी है। आसपास के गांव में संपर्क किया गया है। वहीं शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।


