दो हिस्सों में बंटा मिला युवक का शव

May 07, 2026 07:52 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर दो हिस्सों में बंटा मिला। मृतक की पहचान आधार कार्ड से रवि कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है।

दो हिस्सों में बंटा मिला युवक का शव

झांसी, संवाददाता प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दिल-दहलाने वाला मामला सामने आया है। बुधवार झांसी-भोपाल ट्रैक पर एक आस्थाने के करीब 30 वर्षीय युवक का शव दो हिस्सों में बंटा मिला। मृतक की जेब से मिले आधार से उसकी पहचान कर जांच शुरू कर दी है।बुधवार तड़के करीब 4.05 बजे रेलवे ट्रैक के करीब स्थित एक धार्मिक आस्थाने के करीब से लोग निकल रहे थे। तभी उन्होंने एक युवक का शव पड़ा देखा। जो दो हिस्सों में बंटा था। धड़ और गर्दन अलग-अलग थे। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना पर प्रेमनगर थाना प्रभारी तुलसीराम पांडये, उपनिरीक्षक दीपक धामा सहित अन्य पुलिस बल के साथ पहुंचे।

उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक की शिनाख्त की कोशिशें की गईं। लेकिन, नहीं हो सकी। बाद में उसकी जेब की तलाश ली गई। जिसमें मिले आधार कार्ड में उसका नाम रवि कुमार (30) बेटा दाऊ दयाल, निवासी विजयगढ़ देहात, जिला अलीगढ़ अंकित था। जिसके आधार पर पुलिस ने परिजनों से संपर्क साधने की कोशिश की। पुलिस के अनुसार मृतक का हुलिया इकहरा बदन, सांवला रंग, काले बाल और कद औसत है। उसके शरीर पर काली पैंट, काले जूते, सफेद धारीदार बनियान और मटमैले रंग की शर्ट है। बताया, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तुलसीराम पांडेय ने बताया कि जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का प्रतीत होता है। अन्य जानकारी एकत्र की जा रही है। उन्होंने लोगों से मृतक के संबंध में कोई जानकारी मिलने पर सूचित करने को कहा है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।