चाचा-चाची ने मासूम भतीजे को बंधक बनाकर पीटा
Jhansi News - चाचा-चाची ने मासूम भतीजे को बंधक बनाकर पीटाबरसाए लाठी-डंडे, ग्रामीणों ने खिड़की-दरवाजे तोड़कर बचायाकक्षा तीन के छात्र की चीखों से दहला सुल्तानुपर, गांव

चिरगांव थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव सुल्तानपुर में जमीनी के बंटवारे को लेकर चाचा-चाची ने आठ साल के मासूम भतीजे व कक्षा तीन के छात्र को कमरे में बंधक बनाकर पीट दिया। उस पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। जिससे वह चीख-पुकार पड़ा। आक्रोशित चाची ने छत पर चढ़कर जमकर हंगामा किया। वहीं ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर किसी तरह उसे बचाया। किसी ने इसका वीडियो बनाकर वॉयरल कर दिया। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। मारपीट में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है।
वहीं पुलिस ने आरोपितों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। गांव सुल्तानपुर निवासी मोहित राजपूत के पिता के नाम 20 बीघा जमीन है। 5 बीघा उन्होंने अपने छोटे बेटे रोहित राजपूत व बहू राखी को दे दी। जबकि 15 बीघा अपने पास रखी। उसके साथ मोहित और उनका परिवार रहता है। आरोप है कि इसी बात को लेकर घर में विवाद चल रहा है। सोमवार को मोहित का 8 साल का बेटा व कक्षा 3 का छात्र श्रेयांश घर के बाहर बैठा था। तभी चाचा-चाची आए और उसे खींचकर कमरे में ले गए। अंदर से दरवाजा बंद कर उसे लाठी-डंडों से बेहरमीं से पीटा। जिससे वह चीखने लगा। शोर सुनकर आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन और ग्रामीण मदद को दौड़े। उन्होंने दरवाजे खिड़कियां खटखटाए। लेकिन, वह श्रेयांश को पीटता रहे। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दरवाजे खिड़कियां तोड़कर उसकी जान बचाई। लेकिन, तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। यहां महिला छत पर चढ़ गई और लोगों से गाली-गलौज करने लगे। काफी देर तक उसने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। घायल को अस्पताल भिजवाया। जहां उसकी हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज झांसी भेज दिया है। थाना प्रभारी चिरगांव राहुल राठौर ने बताया कि दंपति पर आरोप लगाए हैं। घायल के चाचा-चाची को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



