आंधी से मकानों पर गिरा पेड़, दो महिलाएं फंसी

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share

Jhansi News - झांसी के बगरौनी गांव में मंगलवार को तेज आंधी के चलते एक पुराना नीम का पेड़ गिर गया। पेड़ के गिरने से तीन मकान प्रभावित हुए और दो महिलाएं फंस गईं। पुलिस ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद महिलाओं को सुरक्षित निकाला। घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

आंधी से मकानों पर गिरा पेड़, दो महिलाएं फंसी

झांसी,। पल-पल बिगड़ रहा मौसम मुसीबत बन गई है। मंगलवार की देर शाम टोडीफतेहपुर थाना क्षेत्र के गांव बगरौनी में एक पुराना पेड़ तेज आंधी की वजह से भर-भराकर कर गिर गया। इसकी चपेट में तीन मकान आ गए। जिसमें दो महिलाएं फंस गई। पुलिस ने करीब दो-तीन घंटे के कड़े रेक्स्यू के बाद उन्हें बाहर निकाला। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है। गांव बगरौनी निवासी राजा पटेल के घर के पास लगा एक पुराना नीम का पेड़ लगा था। बीती देर शाम अचानक तेज आंधी चली। तभी पुराना पेड़ भर-भराकर कर गिर गया। इसकी चपेट में जयप्रकाश, शिवम और विष्णु के घर आ गए।

जिससे वहां लोगों में चीख-पुकार मच गई। वह बाहर की तरफ भागे। इसी बीच घरों में मौजूद दो महिलाएं नहीं निकल पाई और फंस गईं। लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन, पेड़ की डालियां ऐसे टूटकर गिरी कि मदद नहीं पहुंच सकी। करीब दो से तीन घंटे तक महिलाएं फंसी रहीं। उनकी चीखों से आसपास हड़कंप मच गया। सूचना पर टोडीफतेहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार कटियार पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने जेसीबी मशीन से पेड़ को हटवाया। दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया। तब कहीं जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस के अनुसार घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि पेड़ की डालियों की चपेट में आने से बाइक को कुछ नुकसान हुआ। इसके अलावा, एक घर के ऊपर बने टपरे की दीवार भी गिर गई। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।