Jhansi News: नाले-नालियां ओवर-फ्लो, इंतजाम हुए पानी-पानी
Jhansi News: झमाझम बारिश में भीगा रानी का शहर, जगह-जगह हुआ जलजमावबाजारों में हुई गचगच, सड़कें जलथल, पुल-पुलियों से निकलना मुहालफोटो नंबर 25 बारिश के बाद शहर क्षेत्र

Jhansi News: झांसी। दो दिनों से मेहरबान मेघों ने इंतजामों को पानी-पानी कर दिया। शनिवार को दोपहर और शाम को तेज बारिश हुई। जिससे नगर की सड़कें जलथल हो गई। कई स्थानों पर जलजमाव हो गया। निचले इलाकों में मोहल्लों की नाले-नालियां ओवर फ्लो हो गए। यही नहीं गंदा पानी घरों में घुस गया। जिससे लोगों को काफी दिक्कतें हुई। शनिवार को दोपहर में झमाझम बारिश हुई। जिससे पठौरिया इलाके का नाला उफना गया। जिससे सड़क पर जलजमाव हो गया। यही नहीं मद्रासी कॉलोनी, पठौरिया, दतिया गेट बाहर, सूजे खां की खिड़की, अलीगोल सहित अन्य निचले इलाकों में नालियां ओवर फ्लो हो गई।
सड़कें पानी में डूबी रहीं। जिससे लोग घरों में कैद होकर रह गए। सुबह 5.51 बजे घने बादलों के बीच सूर्योदय हुआ। इसके बाद छुटपुट बूंदाबांदी हुई। दोपहर तीन बजे अचानक बादलों ने डेरा डाला। 3.30 बजे तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बाद शाम साढ़े पांच बजे मेघों ने खजाना खोल दिया। जिससे आवास विकास, केके पुरी, नंदनपुरा, पीरीया रोड, कुंठपाठा, नहर के पास, शमशान घाट, नहर पार, आजाद नगर, इसाइटोला, खातीबाबा, नगरा, नैनागढ़, महावीरपुरा, शास्त्री नगर, खैरा, शिवाजी नगर, पठौरिया, महेंद्रपुरी कॉलोनी, दतिया गेट बाहर, अलीगोल, सागर खिड़की, सागर गेट सहित अन्य इलाकों में नाले-नालियां सड़कों तक बहने लगे। हालांकि देर रात तक बारिश का क्रम बरकरार रहा। जिससे पुल-पुलियों की नीचे तक पानी भर गया। भरारी फार्म स्थित कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिकोंकी मानें तो आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।


