Jhansi News: सुबह बौछारें, दिन में बरसी आफत, शाम हुई सुहानी
Jhansi News: झांसी में जुलाई के दूसरे दिन बारिश की उम्मीदों के बावजूद मौसम ने उमस बढ़ा दी। दिनभर हल्की बूंदाबांदी और बादलों के साथ गर्मी ने लोगों को परेशान किया। बिजली की भी समस्या बनी रही और कई इलाकों में बिजली गुल हुई। विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में हल्के-मध्यम बादल छाए रहेंगे।

Jhansi News: झांसी। जुलाई के दूसरे दिन भी मेघ मेहरबान नहीं हुए। भोर मामूली पड़ी बौछारों के बाद उमस ने पूरे शहर को आगोश में ले लिया। दिन भर बादलों का मूड बनता बिगड़ता रहा। वहीं शाम घटाएं छाई। सवा चार बजे के करीब 10 मिनट बारिश हुई। इसके बाद फिर बादलों में बिखराव देखा गया। हालांकि बाद में मौसम सुहाना हो गया। हालांकि गुरुवार अधिकतम पारा 33 तो न्यूनतम 27 डिग्री सेंटीग्रेट दर्ज किया गया। जमीन से छूटे भभके से बढ़ी उमस ने हर किसी को बेहाल कर दिया। हालांकि शाम गहरी होते ही एक बार फिर मध्यम-घने बदलों ने शहर घेर लिया। छुटपुट बूंदाबांदी हुई। हालांकि शहरी झमाझम बारिश को तरस गए। गुरुवार भोर 5.29 बजे घने बादलों के बीच सूर्याेदय हुआ। छुटपुट बूंदाबांदी हुई। 8.30 बजे बदल अब बरसे के कब बरसे की केटेगिरी में रहे। लेकिन, इक्का-दुक्का बूंदें पड़ीं। बादल और सूरज के बीच फिर एक पहर तक बाजी चलती रही। इसके बाद सूरज ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया। शाम 4.15 बजे मौसम ने सभी का मन मोह लिया। शहर को काले-काले बादलों ने घेर लिया। इसके बाद कुछ देर को बारिश हुई। हालांकि बादल उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। वहीं देर शाम बदले मौसम के स्वागत को लोग घरों से निकल आए। दिन के तपन के बाद कुछ राहत महसूस हुई। लेकिन, बारिश नहीं हुई। भरारी फार्म स्थित कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में हल्के-मध्यम बादल छाए रहेंगे। जिससे बारिश की संभावना है。
दिन भर मौसम ने बढ़ाई उमस
गुरुवार को सुबह की खुश-मिजाजी के बाद दिन में मौसम ने बेहाल किया। हल्की धूप और बादलों से जमीन से छूटे भभके ने उमस बढ़ा दी। जिससे लोगों को चैन नहीं मिला। दिन लोगों का कुछ मुश्किलों में कटा। जिससे परेशानी और बढ़ गई। शाम तक बादल मिले। फिर हवाएं भी रास आईं। मऊरानीपुर, बंगरा, समथर, मोंठ, चिरगांव, बड़ागांव, बरुआसागर, कटेरा, उल्दन, गुरसरांय, ककरबई, एरच सहित अन्य गांवों-देहातों में एक सा मौसम रहा。
दिन भर बिजली ने दिए झटके
बनते-बिगड़ते मौसम के साथ शहर की बिजली व्यवस्था भी गड़बड़ होने लगी है। बीती देर रात कई इलाकों की घंटों बत्ती गुल हुई। वहीं नगर के मोहल्ला कुंठपाठा, पीरीया रोड, आवास विकास, केके पुरी, नहर के पास, सिमरधा, ब्रह्मनगर सहित अन्य इलाकों की कुछ देर बत्ती गुल हुई। हालांकि कुछ देर बाद आ गई। दिन में सीपरी बाजार, सनातन धर्म पाठशाला, टंडन रोड, सुभाष मार्केट, किराना बाजार, सराफा सहित अन्य जगहों पर बिजली चली गई। यह क्रम शाम तक चला। क्षेत्रवासियों ने बिजली व्यवस्था सही किए जाने की मांग की है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


