बादलों ने घेरा शहर, दिन चढ़ा ताप रात जाड़े में जकड़ी
Jhansi News - बादलों ने घेरा शहर, दिन चढ़ा ताप रात जाड़े में जकड़ीचार घंटे कोहरे ने रोकी रफ्तार तो बादलों ने धूपअधिकतम 24 तो न्यूनतम 12 डिग्री पर टिकाआज से आंशिक बादल,

गुजरे, चार दिनों से पड़ रही कड़ाके की सर्दी का क्रम बरकरार है। शनिवार को भोर से छाए घने कोहरे ने रफ्तार रोकी तो बादलों ने धूप को नहीं निकलने दिया। जाड़े की जकड़ी के बीच शुरू हुई झांसी की दिनचर्या के बाद दिन में गर्माहट महसूस हुई। वहीं रात जाड़े में जकड़ गई। मौसम के उतार-चढ़ाव से ताप में करीब दो डिग्री की उछाल दर्ज की गई। अधिकतम पारा 24 तो न्यूनतम 12 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार की रात तीखी ठंडक रही। वहीं शनिवार भोर कोहरा छाया रहा। सुबह 7.00 बजे सूर्योदय हुआ। उस वक्त अधिकतम पारा 16 डिग्री के आसपास था।
8.30 बजे कोहरा छंटा। पर, बादल शहर घेरे रहे। 10.30 बजे से आकाश साफ होने लगा। लेकिन, धूप नहीं निकली। 12.30 बजे सर्दीली हवाएं थमीं। इसके बाद मौसम में गर्माहट महसूस होने लगी। 1.30 बजे सूरज ने झांकने की कोशिश की। लेकिन, बादलों ने यह हसरत पूरी नहीं होने दी। शाम 4.30 बजते ही मौसम में तब्दीली महसूस की गई। सर्द हवाएं सिर उठाने लगीं। जिससे शहरी गर्म कपड़ों में पैक नजर आए। शाम 7.00 बजे सूर्यास्त के बाद सर्दी ने जोरदारी से झटका दिया। सार्वजनिक स्थानों, पार्कों पर इक्का-दुक्का लोग नजर आए। जरूरी काम से निकले लोग जल्दबाजी में दिखे। भरारी फार्म स्थित कृषि-मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों में आंशिक रूप से बादल छाने के बाद बौछारें पड़ने की संभावना है। हालांकि इन दिनों में ताप में उतार-चढ़ाव का दौर रहेगा। पर, सर्दी से राहत की उम्मीद नहीं है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



