Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsSevere Cold Grips City Temperature Drops to 10 5 C People Seek Warmth
हवाओं का कहर, दिन धूप से सुधर, जाड़े में जकड़ी रात

हवाओं का कहर, दिन धूप से सुधर, जाड़े में जकड़ी रात

संक्षेप:

Jhansi News - हवाओं का कहर, दिन धूप से सुधर, जाड़े में जकड़ी राततीन घंटे बेजान रही धूप, हवाएं संभाले रही कमानसरका ताप, अधिकतम 26.1 तो न्यूनतम 10.5 डिग्री पर टिकाझांसी

Nov 30, 2025 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

सर्दी पूरे रौ में है और हवाओं का सितम बरकरार। शनिवार अधिकतम पारा 26.1 डिग्री दर्ज किया गया। सूर्योदय के बाद करीब तीन घंटे बेजान धूप ने शहरियों की मुश्किलें बढ़ाए रखी। फिर खिली धूप ने राहत दी। दिन में सुधार रहा। पर, कमरों का टेम्प्रेचर लो रहने से लोगों ने रजाई-कंबलों का सहारा लिया। शाम गहरी होते ही मौसम के झटके ने कंपकंपी छुड़ा दी। रात जाड़े में जकड़ी रही। शनिवार को न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री दर्ज किया गया। जो सामान्य करीब 2.1 सेंटीग्रेट कम था। बीती रात सर्दी पूरे रौ में रही। हल्की धुंध छाई रही। जिसका असर ग्रामीण अंचलों में हाइवे पर अधिक देखने को मिला।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिससे राहगीरों ने अलाव का सहारा लिया। शनिवार भोर से फिजा में गलन महसूस हुई। जिससे बंदों ने रजाई-कंबलों में दुबकना ज्यादा मुनासिब समझा। मॉर्निंग वॉक पर इक्का-दुक्का बंदे ही नजर आए। सुबह सात बजे के करीब जरूरी काम से निकलने शहरी जल्दबाजी रहे। सर्दी की हनक से सब्जी मंडियों में देरी से बाजार शुरू हुआ। आसपास पड़ रही धुंध से सब्जियां लेकर आ रही गाड़ियां भी कुछ देरी से पहुंची। बड़ी मंडी में लोग अलाव तापते दिखे। सुबह 6.43 पर सूर्योदय हुआ पर, सूरज 9.30 बजे के करीब सूरज में गर्माहट महसूस हुई। सर्द हवाएं तीर सी चुभीं। 1.30 बजे धूप में तेजी आई। शाम चार बजते ही मौसम तेजी से बिगड़ा। 5.26 बजे सूर्यास्त होते ही सर्दी ने जोरदारी से झटका दिया। भरारी फार्म स्थित कृषि मौसम इकाई के वैज्ञानिकों की मानें तो एक-दो दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। इसके बाद न्यूनतम पारा नीचे का रुख करेगा। सर्द हवाओं का प्रकोप बढ़ने की संभावना है। जिससे अधिक सर्दी महसूस होगी। शाम तेजी से बिगड़ा मौसम शाम चार बजते-बजते मौसम तेजी से बिगड़ा। 5.26 बजे सूर्यास्त होते ही सर्दी पूरे रौ में नजर आई। झांसीवाले जैकेट, टोपी, दस्ताने, मफलर में पैक नजर आए। सात बजे के करीब प्रमुख स्थानों पर अलाव सुलग गए। फिर, घंटे-दर-घंटे गलन बढ़ती गई। रेलवे स्टेशन, टैक्सी स्टैंड पर लोग अलाव के करीब खड़े रहे। फिर भी सर्दीली हवाएं सताती रहीं। प्लेटफार्म पर लोग कंबल ओढ़कर बैठे नजर आए।