ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीमहाशिवरात्रि पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

महाशिवरात्रि पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

महाशिवरात्रि पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

महाशिवरात्रि पर होंगे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
हिन्दुस्तान टीम,झांसीSun, 16 Feb 2020 11:35 PM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि पर्व करीब है। इसको लेकर रविवार पुलिस अफसरों और शहरवासियों की अहम बैठक हुई। जिसमें सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंथन किया गया। पुलिस अफसरों ने कहा, महाशिवरात्रि पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

21 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाएगा। नगर में शोभायात्रा निकाली जाएगी। कुछ संगठनों द्वारा शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। मढि़या मोहल्ला स्थित महाकालेश्वर मंदिर पर जलाभिषेक होगा। वहीं शहर अन्य शिव मंदिरों पर भी धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसको लेकर रविवार को पुलिस अफसर और शहरवासियों की बैठक हुई। नबाबाद थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने शहरवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सहयोग मांगा। उन्होंने कहा, प्रमुख मंदिरों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई जाएगी। इसके लिए शिव भक्तों को किसी तरह की दिक्कतें न हों। इसको पूरा ख्याल रखा जाए। नगर में हिन्दू संगठन द्वारा शिव बारात का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा, शिव बारात के दौरान पुलिस व्यवस्था दुरुस्त रहेगी। मुस्लिम इलाकों में स्थित शिव मंदिरों पर भी सुरक्षा के इंतजाम रहेंगे। इस दौरान अंचल अड़जरिया सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें