ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीबाइक की टक्कर से छात्रा घायल

बाइक की टक्कर से छात्रा घायल

बरबई सड़क पर कॉलेज से घर जा रही छात्रा को बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गई। मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल में भरती कराया गया। छात्र के सिर पर चोट बताई जा रही...

बाइक की टक्कर से छात्रा घायल
हिन्दुस्तान टीम,झांसीFri, 16 Mar 2018 11:04 PM
ऐप पर पढ़ें

बरबई सड़क पर कॉलेज से घर जा रही छात्रा को बाइक ने टक्कर मार दी, जिसमें वह घायल हो गई। मौके पर हड़कंप मच गया। राहगीरों की मदद से घायल को अस्पताल में भरती कराया गया। छात्र के सिर पर चोट बताई जा रही है।

गांव टपरियन रेवन निवासी कल्पना (18) बेटी तुलाराम शुक्रवार को बरबई सड़क पर स्थित कॉलेज गई थी। दोपहर में वहां से साइकिल से लौट रही थी। जैसे ही कल्पना साइकिल लेकर बरबई सड़क पर पहुंची, तभी पीछे तेज गति से आ रही बाइक ने साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। कल्पना गिरकर घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में लोग मदद को दौड़े। राहगीरों की मदद से कल्पना को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भरती कराया गया। वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक टक्कर मारकर भाग निकला।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें