
1500 मीटर में सबसे तेज दौडे़ संजय
Jhansi News - 1500 मीटर में सबसे तेज दौडे़ संजयसांसद-विधायक खेल स्पर्धा में दिखाया हुनरफोटो नंबर 4 बैडमिंटन प्रतियागिता में हुनर दिखाते छात्र।झांसी/चिरगांव, संवाददा
1500 मीटर में सबसे तेज दौडे़ संजय सांसद-विधायक खेल स्पर्धा में दिखाया हुनर फोटो नंबर 4 बैडमिंटन प्रतियागिता में हुनर दिखाते छात्र। झांसी/चिरगांव, संवाददाता जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के बैनर तले सांसद-विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन राष्ट्रकवि मैथिली शरण गुप्त विद्यापीठ इंटर कॉलेज चिरगांव में किया गया। जिसका शुभारंभ विधायक राजीव सिंह पारीछा ने किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट किया। 1500 मीटर बालक वर्ग में संजय राजपूत प्रथम,गौरव सिंह द्वितीय,श्रील ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बालिका वर्ग में माया रायकवार ने प्रथम, रूबी पाल ने द्वितीय,अंजलि वंशकार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर बालक वर्ग में नीलू पाल प्रथम,रितेश द्वितीय, सोनू कुशवाहा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
100 मीटर में पायल प्रथम, रूबी द्वितीय,मानसी तृतीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में दीक्षा प्रथम, जीविका द्वितीय,आराध्य तृतीय स्थान प्राप्त किया।वहीं कबड्डी प्रतियोगिता में सेमरी की टीम ने बड़ागांव टीम को हराकर जीत का परचम लहराया तथा वहीं वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बड़ागांव की टीम विजेता रही और बबीना की टीम उपविजेता रही। अंत में बच्चों को मैडल शील्ड देकर अंकू जैन,अर्जुन सिंह एवं प्रशांत सिंह द्वारा संयुक्त रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर बिरजू कुशवाहा, प्रधानाचार्य डॉ. प्रीति जैन, थाना प्रभारी विद्या सिंह सागर, प्रवीण समाधियां जितेंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




