चैत्र सा झुलसाने लगा सूरज, पारा 34 डिग्री
Jhansi News - चैत्र सा झुलसाने लगा सूरज, पारा 34 डिग्रीगमछा, टोपी, हाथ बंद दस्ताने, छाते की डिमांड बढ़ी झांसी, संवाददाताफरवरी के अंतिम दिन सूरज इठलाने लगा है। शनिवार

फरवरी के अंतिम दिन सूरज इठलाने लगा है। शनिवार को अधिकतम पारा 34 डिग्री दर्ज किया गया। भरी दुपहरी चैत्र सा एहसास हुआ। शहरी छाते की ओट में निकले। सूरज के तपिश से रानी का शहर तप उठा। न्यूनतम पारा 16.5 डिग्री दर्ज किया गया। जिससे रातों में भी गर्माहट महसूस हुई। वहीं आने वाले दिनों में पारे में बढ़ोतरी की संभावना है। गर्मी की दस्तक के साथ गमछा, टोपी, हाथ बंद दस्ताने, छाते, ठंडा-ठंडा, कूल-कूल, पेय पदार्थों, आइक्रीम की डिमांड बढ़ गई है। बुधवार को नगर के सीपरी, सदर, बड़ाबाजार, नगरा, नैनागढ़, खैरा, बिसाती बाजार, नरिया बाजार, राई का ताजिया, छनियापुरा, बड़ाबाजार, कोतवाली की ढाल, सिंधी तिराहा सहित अन्य स्थानों पर लगने वाले मार्केटों में गर्मी से बचाव के आइटमों की मांग रही।
फुटपाथी दुकानों पर यही आइटम परचेज किए गए। शनिवार सुबह 6.29 बजे सूर्योदय हुआ। इसके बाद घंटे-दर-घंटे धूप में तेजी आई। 10.30 बजते ही सूरज पूरे रौ में नजर आया। शहरी छाते की ओट में दिखे। दोपहर 2.30 बजे पारा 34 डिग्री के ऊपर टिक गया। जो साढ़े चार बजे तक एक ही धुरी पर थमा रहा। इस बीच बाजार में दुकानदार सुस्ताते नजर आए। चालक टैक्सियों में आराम कर रहे थे। तंग बस्तियों से लेकर पॉश कॉलोनियों की सड़कें सुनसान नजर आई। शाम 6.23 बजे सूर्यास्त होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो आने वाले दिनों ताप बढ़ेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


