ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीसड़क हादसे में रिटायर शिक्षक की मौत

सड़क हादसे में रिटायर शिक्षक की मौत

झांसी-खजुराहो एनएच पर मंगलवार सुबह बरुआसागर स्थित एक पेट्रोल पम्प के करीब तेज रफ्तार बस ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में पूर्व शिक्षक की मौत हो गई। मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम...

सड़क हादसे में रिटायर शिक्षक की मौत
हिन्दुस्तान टीम,झांसीTue, 20 Aug 2019 09:00 PM
ऐप पर पढ़ें

झांसी-खजुराहो एनएच पर मंगलवार सुबह बरुआसागर स्थित एक पेट्रोल पम्प के करीब तेज रफ्तार बस ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में रिटायर शिक्षक की मौत हो गई। मौके पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

गांव जुगयाई जिला निवाड़ी निवासी खलक सिंह बेटा महूम सिंह पूर्व शिक्षक हैं। मंगलवार को सुबह खलक बाइक में पेट्रोल भरवाने जा रहे थे। जैसे ही खलक बाइक लेकर झांसी-खजुराहो हाइवे पर बरुआसागर थाना क्षेत्र के स्वर्गाश्रम झरना के सामने पहुंचे, तभी झांसी से मऊरानीपुर की तरफ जा रही बस ने बाइक में टक्कर मारती हुई निकल गई। ठोकर इतनी जबर्दस्त थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। खलक सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

वहीं हादसे के बाद आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में राहगीर मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची बरुआसागर पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। राहगीरों की मदद से घायल खलक सिंह को तुरंत मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर पाकर परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं चालक बस लेकर मौके से भाग निकला। मृतक के बेटे नरेन्द्र सिंह ने बताया कि पिता खलक सिंह बाइक में पेट्रोल भरवाने गए थे। कुछ देर बाद खबर मिली तो परिवार के लोग बिलख पड़े। बरुआसागर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजनेश कुमार सिंह ने बताया टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। अब तक किसी तरह की तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

तेज आवाज हुई और मच गई चीख-पुकार

झांसी-खजुरहो हाइवे पर सुबह 11 बजे के करीब पेट्रोल पम्प के पास माहौल सामान्य था। इसी बीच तेज आवाज हुई और चीख-पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बस की रफ्तार तेज थी, कोई समझ भी नहीं पाया और पास जाकर देखा तो घायल अवस्था में व्यक्ति पड़ा था। दूर क्षतिग्रस्त बाइक पड़ी थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें