ग्रामीणों ने लगाया रास्ता बंद करने का आरोप
ग्रामीणों ने लगाया रास्ता बंद करने का आरोपएसडीएम से की शिकायत, दी चेतावनीफोटो नंबर 25 उपजिलाधिकारी से शिकायत करने पहुंचे ग्रामीण।झांसी, संवाददाताटहरौल

झांसी। टहरौली तहसील क्षेत्र के अंतर्गत गांव बेरबई में सार्वजनिक रास्ते को कथित रूप से बंद कर जाली लगाए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एकजुट होकर उप जिलाधिकारी (एसडीएम) टहरौली से शिकायत की है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के सार्वजनिक उपयोग के रास्ते पर जाली लगाकर आवागमन बाधित कर दिया गया है, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर रास्ते को अविलंब खुलवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि उक्त रास्ता लंबे समय से आमजन के उपयोग में रहा है, लेकिन हाल ही में उसे बंद कर दिए जाने से गांव के कई परिवार प्रभावित हो रहे हैं।
शिकायत पत्र में प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर समस्या का समाधान कराने की मांग की गई है। इस दौरान चंद्रभान ,हेमंत कुमार, हरिशरण,दीनदयाल, आसाराम, सत्यभान, ललन्जू सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से न्याय दिलाने और सार्वजनिक रास्ते को बहाल कराने की मांग की। ग्रामीणों द्वारा दिए गए शिकायती पत्र पर उप जिलाधिकारी टहरौली ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


