Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsPrimary Teacher Union Leaders Rally Against TET Exam Mandate in Chirgav
टीईटी परीक्षा अनिवार्यता के विरुद्ध दिल्ली पहुंचने की भरी हुंकार

टीईटी परीक्षा अनिवार्यता के विरुद्ध दिल्ली पहुंचने की भरी हुंकार

संक्षेप:

Jhansi News - चिरगांव प्रा शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई का हुआ गठन फोटो नंबर 17 इकाई गठित करते हुए माला पहनाते अध्यक्ष व अन्य। झांसी,संवाददाताप्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं

Nov 20, 2025 10:01 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

प्राथमिक शिक्षक संघ के नेताओं ने टीईटी परीक्षा अनिवार्यता के विरुद्ध में फिर हुंकार भरी। संघ ने इसी के साथ चिरगांव में प्रा शिक्षक संघ ब्लाक इकाई का गठन कर दिया। मुख्य अतिथि ने कहा कि हम अपने हक के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की ब्लॉक इकाई के गठन का कार्य किया जा रहा है। आज ब्लॉक चिरगांव की कार्यकारिणी के पदों पर निर्वाचन हुआ। पर्यवेक्षक हर्षेन्दु गोस्वामी और निर्वाचन अधिकारी उमाशंकर शर्मा की देख रख में हुए चुनाव में प्राप्त आवेदनों के सापेक्ष संवैधानिक प्रक्रिया के तहत कराए गए चुनाव के द्वारा पदाधिकारी निर्वाचित हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें ब्लॉक अध्यक्ष मोहित मिश्रा और ब्लॉक मंत्री पद पर मुकेश कुमार निर्वाचित हुए। मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद जिलाध्यक्ष जितेन्द्र दीक्षित ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को उनके पदीय दायित्व का कर्तव्यबोध कराया। शिक्षक हित को सर्वोपरि रखते हुए संघर्षशील रहने का आ"ान किया। वहीं टीईटी परीक्षा अनिवार्यता के खिलाफ दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंचने की हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि संगठन ऑनलाइन उपस्थिति सहित तमाम दमनकारी नीतियों का विरोध करेगा। विशिष्ट अतिथियों में जिला मंत्री मृत्युंजय सिंह, अब्दुल नोमान और डॉ. अनिरुद्ध रावत मौजूद रहे। अतिथियों द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान संजीव अरजरिया, छाया निरंजन, पवनजय, देवेन्द्र चौहान, विपिन सिंह, भारत भूषण सिंह, इमरान खान, सुधीर खरे, गौरव भार्गव, विनीता, लक्ष्मी, नीलम, रामकली, सपना, रचना, सीमा, नेहा, शगुन, दीपा, ममतानी, सरला, वन्दना आदि मौजूद रहे।