Jhansi News: प्रतिमा विसर्जन में भक्तों को न हो कोई दिक्कतें

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

Jhansi News: प्रतिमा विसर्जन में भक्तों को न हो कोई दिक्कतेंनगर निगम अफसरों, पुलिस-प्रशासन को विधायक ने दिए निर्देशसड़कों पर गड्ढा भरें जाएं, लीके हो दुरुस्तझांसी,

Jhansi News: प्रतिमा विसर्जन में भक्तों को न हो कोई दिक्कतें

Jhansi News: झांसी, संवाददाता करीब 11 दिनों से नवरात्र शुरू होंगे। इसको लेकर तैयारियां श्ुरू हो गई हैं। वहीं खटकयाना में विराजमान होने वाली माता काली जी के आयोजन एवं विसर्जन के दौरान शहर के प्रमुख मार्गों से निकलने वाली माता दुर्गा की प्रतिमाओं में शामि होने वाले भक्तों को होने वाली परेशानी को लेकर विधायक रवि शर्मा ने नगर निगम, जल निगम, जल संस्थान, विद्युत विभाग एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ विभिन्न मार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया।नगर विधायक रवि शर्मा एवं नगर आयुक्त अन्ना सूदन, अपर नगर आयुक्त राहुल यादव, संयुक्त नगर आयुक्त गौरव कुमार, मुख्य अभियंता राजवीर सिंह, अधिशासी अभियंता श्रीमती नीना सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी विनीत कुमार, अतिक्रमण दस्ता, जल निगम एवं जल संस्थान के सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता, विद्युत विभाग के संबंधित क्षेत्र के उपखण्ड अधिकारी एवं अवर अभियंता तथा पुलिस प्रशासन के अधिकारियों सहित सभी लोग गंधीगर के टपरा पर एकत्रित हुए।

इसके पश्चात खटकयाना, मानिक चौक, मालिनों का चौराहा, सिंधी चौराहा सहित प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान एकत्रित होने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए सभी प्रमुख मार्गों को गड्ढामुक्त किया जाए। नालियों की साफ-सफाई, नीचे लटक रहे विद्युत तारों को दुरुस्त किया जाए। सड़कों पर हो रहे लीकेज की तत्काल मरम्मत कराने के संबंध में संबंधित विभागों के अधिकारियों से मौके पर चर्चा की। इस दौरान स्थानीय सभासद मुकेश सोनी बंटी, संजीव गुप्ता, सत्येन्द्र पुरी, गोकुल दुबे, संतोष खटीक, आदर्श राय, सौरभ वाजपेयी सहित अन्य मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsझांसीJhansi News: प्रतिमा विसर्जन में भक्तों को न हो कोई दिक्कतें