ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीमाता को छप्पन भोग का चढ़ाया प्रसाद

माता को छप्पन भोग का चढ़ाया प्रसाद

झांसी। वासंतिक नवरात्र पर शुक्रवार बड़ी माता मंदिर पर आस्था उमड़ पड़ी। यहां माता का छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। शुक्रवार सुबह से ही मंदिर पर पूजन हुआ। वहीं छप्पन भोग के प्रसाद को लेकर काफी संख्या में...

माता को छप्पन भोग का चढ़ाया प्रसाद
हिन्दुस्तान टीम,झांसीFri, 23 Mar 2018 09:04 PM
ऐप पर पढ़ें

झांसी। वासंतिक नवरात्र पर शुक्रवार बड़ी माता मंदिर पर आस्था उमड़ पड़ी। यहां माता का छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। शुक्रवार सुबह से ही मंदिर पर पूजन हुआ। वहीं छप्पन भोग के प्रसाद को लेकर काफी संख्या में लोग पहुंचे। महिलाएं मंगल गीत गाती चल रही थी। भजन कीर्तन हो रहे थे। लोग खूब थिरके। भक्ति में लीन श्रद्धालु देवी दरबार पहुंचे। पुजारी संजय महाराज ने बताया कि बड़ी माता मंदिर पर छप्पन भोग के प्रसाद का अपना अलग महत्व है। मंदिर आस्था का केन्द्र है। सच्चे मन से जो भी माता की भक्ति करता है, उसकी मुराद पूरी होती है। इस दौरान भगवानदास, दिनेश सेन, लखन नामदेव, मोहन साहू, भगवत साहू, भरत नामदेव, कृष्ण गोपाल, कल्लू सोनी, वीरेन्द्र कुशवाहा, श्रीराम सहित अन्य मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें