ट्रक से 50 लाख रुपए की शराब बरामद

Feb 01, 2026 11:42 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

Jhansi News - ट्रक से 50 लाख रुपए की शराब बरामदग्वालियर से कोलकाता माल लेकर जा रहा था ट्रक लोहे के कंटेनरनुमा बॉक्स में छिपी थी 503 पेटी शराब बरामदबोतलों पर ‘फॉर से

ट्रक से 50 लाख रुपए की शराब बरामद

पुलिस व आबकारी विभाग को बड़ी सफलता मिली है। शनिवार-रविवार की रात टीम ने एक होटल के पास से चेकिंग के दौरान ग्वालियर से माल लादकर कोलकाता जा रहे ट्रक से अवैध अंग्रेजी शराब की 503 पेटियां बरामद की है। चालक मौके से फरार हो गया है। वहीं इसकी कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक मालिक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। सीपरी बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश चौबे, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 मनोज कुमार श्रीवास्तव, आबकारी निरीक्षक प्रवर्तन दो सुरेश सिंह चौहान, ग्वालियर रोड चौकी प्रभारी दिलीप कुमार पांडेय, अनिल कुमार सहित अन्य पुलिस बल के साथ बीती देर रात गश्त पर थे।

तभी मुखबिर की सटीक सूचना पर टीम ग्वालियर रोड स्थित एक होटल के पास पहुंची। जहां एक ट्रक आता दिखाई दिया। चालक को रोकने का इशारा किया तो वह सकपका गया। उससे पूछताछ की गई तो कि पाया कि माल ग्वालियर से कोलकाता जा रहा था। जब इसके कागजात मांगे गए तो वह चकमा देकर भाग गया। संदेह होने पर ट्रक को राज्य कर कार्यालय रक्सा लाकर पुलिस व आबकारी विभाग की मौजूदगी में तलाश ली गई। उसमें लोहे का कंटेनरनुमा बॉक्स पाया। जिसे इलेक्ट्रिक कटर से कटवाया तो उसमें भारी मात्रा में शराब की पेटियां मिली। जिन पर एक ब्रॉडेट कंपनी का नाम अंकित था। मध्य प्रदेश सेल लिखा था। पुलिस के अनुसार ट्रक से 503 पेटी बरामद हुई। जिनकी कीमती 50 लाख रुपए बताई जा रही है। ट्रक पर नंबर को ट्रेस किया गया। पुलिस के अनुसार ट्रक मालिक सतीश व अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;