जुआ के अड्डे पर छापा, आठ पकड़े
झांसी के बड़ागांव थाना पुलिस ने छपरा मरघटी ग्राम पंचायत के पास जुआ के अड्डे पर छापा मारा। इस कार्रवाई में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास से 11,300 रुपए बरामद हुए। पुलिस ने बताया कि सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं।

झांसी। बड़ागांव थाना पुलिस ग्राम पंचायत छपरा मरघटी के पास बबूल क पेड़ के नीचे जुआ के अड्डे पर छापा मारा। जिससे जुआ खेल रहे लोगों में भगदड़ मच गई। घेराबंदी कर पुलिस ने आठ लोगों को धर-दबोचा। उनके पास से हजारों रुपए बरामद किए हैं। गांव छपरा मरघटी में सार्वजनिक स्थान पर धड़ल्ले से जुआ खेला जा रहा है। इसकी शिकायत लगातार मिल रही थी। इसी कड़ी में उपनिरीक्षक रामजी पटेल, अरविंद कुमार पाल, रविकांत वर्मा, हरिकेश, पिठका सौर, सतेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस बल के साथ तय स्थान पर पहुंचे। पुलिस को देख लोग भागने लगे। पुलिस के अनुसार घेराबंदी कर आठ लोगों को पकड़ा है।
जामा तलाशी में 4100 रुपए व मालफड से 7200 यानी 11 हजार 300 रुपए बरामद किए हैं। सभी पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


