Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsPolice Arrests Fraudster Dolly Srivastava for Conning Retired Employee of 25 Lakhs
रिटायर कर्मचारी से 25 लाख की ठगी करने वाली डॉली चढ़ी पुलिस के हत्थे

रिटायर कर्मचारी से 25 लाख की ठगी करने वाली डॉली चढ़ी पुलिस के हत्थे

संक्षेप:

Jhansi News - झांसी संवाददाता।झांसी। रिटायर कर्मचारी के साथ ठगी करने वाली शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25 लाख ठगने के मामले में महक कंपनी की डायरेक्टर

Nov 26, 2025 11:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

रिटायर कर्मचारी के साथ ठगी करने वाली शातिर ठग को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 25 लाख ठगने के मामले में महक कंपनी की डायरेक्टर डॉली श्रीवास्तव को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया। वो लंबे अर्से से फरार थी। पुलिस ने उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। बुधवार को डॉली किसी काम से झांसी आई थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने उसको प्रेमनगर से गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले 4 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। आरोपियों ने बीएचईएल के रिटायर्ट कर्मचारी खेमचन्द शर्मा से 25 लाख रुपए ठग लिए थे। पीड़ित ने 23 फरवरी 2021 को प्रेमनगर थाना में केस दर्ज कराया था।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तब से पुलिस डॉली श्रीवास्तव की तलाश में जुटी थी। गिरफ्तारी के बाद पीड़ित खेमचन्द शर्मा ने एसएसपी से मिलकर पुलिस का आभार जताया है। पीड़ित खेमचंद्र शर्मा प्रेमनगर थाना क्षेत्र के नैनागढ़ स्थित इस्लामगंज मोहल्ला के रहने वाले हैं। पीडित ने बताया कि 2020 में बीएचईएल से रिटायर हुआ था। उनके क्षेत्र में नगरा के हीरापुरा निवासी मनोज कुमार पाठक पुत्र करण पाठक महक इंडिया म्यूचुअल बेनिफिट निधि लिमिटेड कंपनी लेकर आया। उसने पीड़ित को कंपनी की एफडीआर, एमआईएस और आरडी में निवेश करने पर बैंक से अधिक ब्याज मिलने का लालच दिया। झांसे में आकर खेमचंद्र ने कंपनी में 25 लाख रुपए निवेश कर दिए। इसमें 20 लाख अपने नाम और 5 लाख रुपए अपनी अविवाहित 3 बेटियों रचना, रीना और दीपा के नाम से जमा करा दिए।कुछ समय बाद कंपनी बंद हो गई। तब पता चला कि आरोपियों ने खेमचंद्र और अन्य लोगों का पैसा फर्जी तरीके से जमा कराया। फिर अपने प्रॉपर्टी के कार्य में निवेश कर लिया। रिटायरमेंट की सारी जमा पूंजी चली गई। पीड़ित की तहरीर पर प्रेमनगर थाना पुलिस ने 23 फरवरी 2021 को मनोज कुमार पाठक, नैनागढ़ निवासी किशोर कुमार साहू, कंपनी के सीएमडी उत्कर्ष श्रीवास्तव, कंपनी की डायरेक्टर उत्कर्ष की पत्नी डॉली श्रीवास्तव और अध्यक्ष लखनऊ के सेक्टर एम आशियाना निवासी वंदना श्रीवास्तव के खिलाफ ठगी का केस दर्ज किया था। सीओ सदर रामवीर सिंह ने बताया कि मामले में डॉली श्रीवास्तव 56 महीने से फरार चल रही थी। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम रखा गया था। आज उसको अरेस्ट कर लिया। डॉली श्रीवास्तव अहमदाबाद की रहने वाली है। फिलहाल नोएडा में इको थर्ड थाना क्षेत्र के कृष्णा रेजीडेंसी में रहती है।