जीवनशाह मस्जिद के पास से सटोरिया गिरफ्तार
Jhansi News - जीवनशाह मस्जिद के पास से सटोरिया गिरफ्तारझांसी। जीवनशाह तिराहा मस्जिद के समीप पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में खड़े सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे

झांसी। जीवनशाह तिराहा मस्जिद के समीप पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में खड़े सटोरियों को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने सात सट्टे की पर्ची व 530 रुपए बरामद कर मामला दर्ज कर लिया है। नवाबाद थाना पुलिस गश्त कर रही थी। इसी बीच सूचना पाकर पुलिस जीवनशाह तिराहे पर स्थित मस्जिद के समीप पहुंची। जहां संदिग्ध अवस्था में खड़ा युवक को पुलिस को देखते ही भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने पकड़ लिया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम क्रिश पुत्र वेनिश निवासी आईटीआई झोपड़पट्टी थाना सीपरी बाजार बताया। तलाशी लेने पर युवक के पास से सट्टे की सात पर्ची व 530 रुपए नगद बरामद हुए। पकड़े गए युवक ने बताया कि सट्टा खिलता है। पुलिस ने सटोरिया को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।