निर्देश जारी, पांच मार्च तक अवैध शराब पर चले अभियान

Mar 02, 2026 11:03 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

Jhansi News - अवैध शराब की बिक्री ओवर रेटिंग की तुरंत करें शिकायतटोल बैरियर पर बड़े वाहनों की चेकिंग करके बरतें सख्ती फोटो नंबर 12 आबकारी विभाग शराब दुकान को चेक करत

निर्देश जारी, पांच मार्च तक अवैध शराब पर चले अभियान

होली त्योहार को देखते हुए पुलिस और आबकारी विभाग 5 मार्च तक विशेष अभियान चलाएगा। डीएम मृदुल चौधरी ने निर्देश दिए कि अवैध शराब के अलावा ओवर रेटिंग न हो पाए। यदि कोई ओवर रेटिंग करे तो शिकायत करें कार्रवाई होगी। टोल बैरियर पर भी बड़े वाहनों की चेकिंग के निर्देश दे दिए। उन्होंने कहा कि विशेष अभियान के दौरान यह भी देखें कि न्यायालय द्वारा प्रदेश में अवैध रूप से संचालित हुक्का बार प्रतिबंधित हैं। विभागीय अधिकारी व पुलिस हुक्का बार के संचालन को सख्ती से रोकने के लिए व्यापक अभियान चलाएं। बैंक्वेट हॉल, बारात घर व पार्टी लॉन में एक दिवसीय शराब पार्टी आयोजित करने ऑनलाइन एक दिवसीय ऑनलाइन लाइसेंस का आवेदन करें, बिना लाइसेंस शराब पार्टी आयोजित करने पर होगी सख्त कार्यवाही।

विभागीय अधिकारियों को लगातार जांच किए जाने के भी निर्देश दिए और कहा कि नशीली दवाओं के इस्तेमाल और मादक पदार्थों की बिक्री संबंध में भी लगातार छापामार कार्यवाही करें। संयुक्त टीम द्वारा लगातार क्षेत्र के ऐसे स्थानों पर जहां अवैध शराब निर्मित की जा रही है या अवैध शराब का भंडारण है लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जाए, तथा पकड़ी गई बड़ी संख्या में अवैध कच्ची शराब व लहन नष्ट किया जाए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।