झांसी में चलती ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत
झांसी।संवाददाता चलती ट्रेन से गिरकर 23 वर्षीय यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गया।...
झांसी।संवाददाता
चलती ट्रेन से गिरकर 23 वर्षीय यात्री गम्भीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर चोट आई थी। सूचना पर आरपीएफ व जीआरपी ने यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी मौत हो गई।
पनवेल से चलकर गोरखपुर जाने वाली गोरखपुर एक्सप्रेस में सवाल 23 वर्षीय संजय निवासी पुरानी बाजार तुलसीपुर जिला बलरामपुर यात्रा कर रहा था। ट्रेन उरई-भीमसेन सेक्शन में चल रही थी। तभी अचानक यात्री चलती ट्रेन से गिर गया। मामले की सूचना मिलने पर स्टेशन मास्टर भीमसेन ने तत्काल इसकी जानकारी सम्बंधित आरपीएफ व जीआरपी को दी। आरपीएफ ने एम्बुलेंस से घायल यात्री को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यात्री के सिर में गम्भीर चोट आई थी।