..मेरी मौत की जिम्मेदार पत्नी, सास-ससुर और साला हैं
गौरव ताम्रकार ने पत्नी और ससुराल वालों पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने एक वायरल वीडियो में कहा कि उनकी संदिग्ध मौत का जिम्मेदार ये लोग हैं। मृतक के भाई ने भी हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

झांसी (मऊरानीपुर), संवाददाता मैने सात साल पहले प्रेम विवाह किया था,.लेकिन, पत्नी व ससुराल वाले रुपए और प्रॉपर्टी के पीछे पड़ गए। मैं दिमागी और मानसिक रूप से टूट चुका हूं। ये लोग टॉर्चर कर रहे हैं। रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में पेंटर की हुई मौत के बाद सोमवार को एक वायरल वीडियो ने हड़कंप मचाया। पीड़ित ने वीडियो में दर्दभरी दास्तां सुनाई और अपनी मौत का जिम्मेदार पत्नी और ससुरालवालों का ठहराया है। हालांकि आपका अपना हिन्दुस्तान ऐसे किसी वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं परिजनों ने भाई की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है。
गौरव ताम्रकार की मौत
मऊरानीपुर के गोपालगंज व हाल भगवतीपुरम निवासी गौरव ताम्रकार पेंटर, गाड़ियों में फिल्म लगाने और रेडियम का काम करते थे। रविवार को टीकमगढ़ के बम्हौरी की ओर से आ रहे थे। तभी गौरव की अचानक तबीयत बिगड़ी और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार को गौरव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में उसने मेरे बड़े भाई आज हमें 10 दिन हो गए भटकते-भटकते। ऐसे पागल हो गए हम। सो नहीं पा रहे। मेरी यह समय आंखें और दिमाग सुन हो गया है। मैं खुद मर जाऊं तो मानना कि मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग होंगे। यह बाते कहते हुए दिख रहा है। युवक का शव देखते ही परिजन आक्रोशित हो गए। मृतक के बड़े भाई सौरव ताम्रकार ने छोटे भाई की पत्नी सहित अन्य पर कुछ खिलाकार मार डालने का आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस से शिकायत की है। मामले में पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए मृतक की पत्नी से पूछताछ शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी मुकेश सोलंकी ने बताया कि जांच की जा रही है। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
भाई को कुछ खिलाकर मार डाला
मृतक के बड़े भाई सौरभ ताम्रकार ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ही ही भाई को परिजनों से मिलने नहीं दे रहे थे। उसकी प्रॉपर्टी और रुपए के पीछे पड़े थे। आए दिन झगड़ा करते थे। करीब 20-25 दिन पहले उसकी पत्नी पूरा जेवर लेकर चली गई। भाई ने जमीन भी दिलाई थी। लेकिन, इससे कोई खुश नहीं था। भाई की सिर्फ दौलत से मतलब था। बताया, उसे कुछ खिलाकर पत्नी ने मार दिया। उन्होंने न्याय की गुहार लगाई है। बताया कि सात-आठ दिनों से भाई को कुछ ज्यादा ही टॉर्चर किया जा रहा है। मरने से पहले उसने वीडियो बनाकर भेजा है।
35 लाख की जमीन भी खरीदी
मौत से पहले वॉयरल वीडियो में पीड़ित ने आरोप लगाया कि उससे जबरन उसके पैसों से जलालपुरा मौजा में करीब 35 लाख रुपए की जमीन का बैनामा कराया गया। मैंने अपनी पत्नी के नाम एक खेत लिया था 35 लाख का। बस उसी चक्कर में मेरी सासू मां ने पूरा दिमाग लगाया कि गौरव को इतना परेशान करो। अगर मैंने फांसी लगा ली तो ये मा-मानना कि मेरी मौत के जिम्मेदार ये लोग होंगे। हमारी गलती खाली ये हो गई कि हमने शादी कर ली। अब वो हमें बिल्कुल-बिल्कुल ऐसे समझ रहे कि जूते की नोक पे रखें। हम बहुत दिमागी टॉर्चर में हैं। हमारा बीपी बहुत हाई हो जाता है। हमारी पत्नी हमें खुद नहीं समझ पा रही। वो तो खाली पैसे के चक्कर में पड़ी है पीछे कि सारी प्रॉपर्टी हमारे नाम कर दो। हम कैसे नाम कर दें।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


