नशे में पेंटर ने फांसी लगाकर दी जान
नशे में पेंटर ने फांसी लगाकर दी जानखंडहर हुए रेलवे क्वार्टर में खिड़की से फंदे पर झूलता मिला शवपरिवार में कोहराम, पुलिस जांच में जुटीझांसी, संवाददाताप

झांसी। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रेलवे के खंडहर हो चुके क्वार्टर में पेंटर ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेल्ट के सहारे खिड़की से उसका शव फंदे पर झूलता मिला तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। विलेश्वर महाराजपुरा कॉलोनी निवासी अमित कुमार शर्मा (35) बेटा स्व. सूरज प्रसाद शर्मा परिजनों से अलग रहता था। वह पेंटिंग करता था और नशे का आदी था। शनिवार को दोपहर वह मोहल्ले में नशे में घूमता दिखाई। इसके बाद गायब हो गए। इस बीच पास ही स्थित रेलवे के खंड़हर बने क्र्वाटर में गया। वहां उसने बेल्ट से फंदा बनाया और खिड़की के सहारे झूल गया।
तभी लोगों ने इसका शव फंदे पर झूलता देखा तो दंग रह गए। उन्होंने घर पर खबर की। मृतक के छोटे भाई आशु शर्मा ने बड़े भाई घर से कम मतलब रखते थे। खबर पाते ही घटना स्थल की तरफ दौड़े तो भाई का शव फंदे पर झूल रहा था। जिससे मां बेहोश हो गई। बहन सुध-बुध खो बैठी। भाई भी बिलख पड़ा। सूचना पर पहुंचे नैनागढ़ चौकी प्रभारी संतप्रकाश त्रिपाठी ने पुलिस बल के साथ मुआयना किया। उन्होंने शव को फंदे से नीचे उतरवाया। उसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया कि जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


