Outrage in Jhansi as Youth Drowns After Police Raid on Gambling Den बबीना में तालाब में गिरे युवक का पता न चलने पर बवाल, Jhansi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsOutrage in Jhansi as Youth Drowns After Police Raid on Gambling Den

बबीना में तालाब में गिरे युवक का पता न चलने पर बवाल

Jhansi News - झांसी के बबीना थाना क्षेत्र के खैलार गांव में एक युवक तालाब में गिर गया। पुलिस की छापेमारी से डरकर युवक ने कूदने का आरोप परिजनों ने लगाया। रातभर तलाश के बावजूद युवक का पता नहीं चला, जिससे ग्रामीणों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, झांसीTue, 2 Sep 2025 02:30 AM
share Share
Follow Us on
बबीना में तालाब में गिरे युवक का पता न चलने पर बवाल

झांसी, संवाददाता। बबीना थाना क्षेत्र के खैलार गांव में सोमवार शाम को तालाब में गिरे युवक का पता न चलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने रात को जमकर बवाल काटा। नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। पुलिस से नोकझोंक भी हुई। आरोप लगाया कि जुए के अड्डे में पुलिस की छापेमारी से डरकर युवक तालाब में कूदा था। वहीं, आक्रोशित भीड़ को देखते हुए गांव में 10 थानों की पुलिस और पीएसी तैनात की गई है। परिजनों का कहना है कि रवींद्र जोशी पुत्र हरीशंकर भैंस चराने गया था। इसी दौरान पुलिस ने तालाब किनारे जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने के लिए छापा मारा।

पुलिस से डरकर रवींद्र तालाब में कूद गया। देर रात तक चले रेस्क्यू के बाद भी रवींद्र का पता न चलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह, एसपी ग्रामीण डॉ. अरविंद कुमार, नवाबाद थाना प्रभारी संतोष अवस्थी, सदर थाना प्रभारी प्रकाश सिंह, रक्सा थाना प्रभारी सहित थानों की पुलिस और पीएसी पहुंची। बबीना थाना प्रभारी निरीक्षक तुलसीराम पांडेय ने बताया कि देर रात तक रेस्क्यू के बाद भी रवींद्र का पता नहीं चला। पुलिस एक एक्सीडेंट के मुकदमे में मोटा गांव जा रही थी। रास्ते में श्मशानघाट पड़ता है। भीड़ देखकर पुलिस रुकी तो जुआ खेल रहे लोग भागे होंगे और हादसा हो गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।