Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsOperating Team Triumphs Over Diesel Shed by 38 Runs in Inter-Departmental Cricket Tournament
अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट परिचालन टीम ने शानदार जीत के साथ किया सेमीफाइनल में प्रवेश

अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट परिचालन टीम ने शानदार जीत के साथ किया सेमीफाइनल में प्रवेश

संक्षेप:

Jhansi News - फोटो 19कैप्शन: जीत के बाद पुरुस्कार प्राप्त करती विजेता टीमझांसी संवाददाता। झांसी। अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए महत्वपूर्ण मु

Mon, 1 Dec 2025 11:49 PMNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

अंतर्विभागीय क्रिकेट टूर्नामेंट में सोमवार को खेले गए महत्वपूर्ण मुकाबले में आपरेटिंग टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए डीजल शेड टीम को 38 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए आपरेटिंग टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 188 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की तरफ से बेहतरीन बल्लेबाज़ी देखने को मिली धीरेन्द्र राजपूत ने 31 गेंदों में ताबड़तोड़ 66 रन की पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दी।फुरकान ने भी आक्रामक अंदाज़ में बल्लेबाज़ी करते हुए 60 रन की धांसू पारी खेली।सतीश चन्द ने टीम के स्कोर में 35 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया।डीजल

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शेड के गेंदबाज विकेट हासिल करने के लिए संघर्ष करते नजर आए और केवल प्रदीप, सोहेल और मदन को 1-1 विकेट ही मिला। लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीजल शेड टीम निर्धारित रन गति के दबाव में ढह गई और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। पूरी टीम 19.2 ओवर में 150 रन बनाकर ऑल आउट हो गई और 38 रनों से मुकाबला गंवा बैठी। आपरेटिंग की ओर से गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। राजेन्द्र व आशीष ने 2-2 विकेट हासिल किए। फुरकान, धीरेन्द्र व अभि ने 1-1 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई। मैच के अंत में माउंट लिट्रा जी प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार धीरेन्द्र राजपूत को प्रदान किया गया।