Jhansi News: बारिश से पुराना मकान गिरा, मलबे में दबकर पत्नी की मौत-पति गंभीर
Jhansi News: झांसी, संवाददाता। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बारिश से मोहल्ला चूड़ी वाली

Jhansi News: झांसी, संवाददाता। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह बारिश से मोहल्ला चूड़ी वाली गली में पुराना कच्चा मकान भर-भराकर गिर गया। मलबे में दबकर दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जहां पत्नी की मौत हो गई। जबकि पति को भर्ती कर लिया गया है।चूड़ी वाली गली में रहने वाले मुकेश टाइपिंग का काम करते हैं। सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी सरोज के साथ घर पर थे। तीन दिनों से धीमी तेज हो रही बारिश से मकान का पिछला भरभरा कर गिर पड़ा। मलबे में मुकेश और सरोज दब दब गए। तेज आवाज से आसपास हड़कंप मच गया।
शोर सुनकर लोग मदद को दौड़े। सूचना पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने मोहल्ले वालों के साथ मिलकर रेस्क्यू शुरू किया। मलबे में दबे दंपति को बाहर निकला। उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में सरोज की मौत हो गई जबकि मुकेश को भर्ती कर लिया गया।


