ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश झांसीअफसरों ने दी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह

अफसरों ने दी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह

यातायात माह नवम्बर 2020 का शुभारम्भ रविवार आईजी सुभाष सिंह बघेल ने फीटा काटकर किया। इस मौके पर एसएसपी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। इस दौरान अफसरों ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही...

अफसरों ने दी यातायात नियमों का पालन करने की सलाह
Newswrapहिन्दुस्तान टीम,झांसीSun, 01 Nov 2020 10:51 PM
ऐप पर पढ़ें

यातायात माह नवम्बर 2020 का शुभारम्भ रविवार आईजी सुभाष सिंह बघेल ने फीटा काटकर किया। इस मौके पर एसएसपी सहित अन्य अफसर मौजूद रहे। इस दौरान अफसरों ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जानकारी दी।

एक नवम्बर से यातायात माह शुरू हो गया है। रविवार यातायात कार्यालय में आईजी सुभाष सिंह बघेल ने अफसरों व वार्डन के की मौजदूगी में यातायात माह 2020 का शुभारम्भ किया। इस मौके पर आईजी ने कहा कि जीवन अनमोल है, वाहन चलाते समय लोगों को यातायात नियमों का पालन करना चाहिये। दो पहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाएं।

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि यातायात माह लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देता है, साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सजा देता है। बच्चों के हाथ में वाहन न दें। मोबाइल पर बात करते समय गाड़ी न चलाएं। दो पहिया चालकों को हेल्मिट का प्रयोग करना चाहिये। चार पहिया चालक सीट बेल्ट लगाकर गाड़ी चलाये। शराब पीकर वाहन चलाना खुद केसाथ ही दूसरों की जान के लिये भी घातक है। एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी ने यातायात नियमों की जानकारी दी। इस मौके पर सीओ ट्रैफिक राजेश कुमार सहित वरिष्ठ चीफ ट्रेफिक वार्डन शिव प्रताप तिवारी, अंकुर वट्टा, प्रगति शर्मा, विजय मिश्रा, अतुल किलपन आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें