Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsMeeting on Voting Site Allocation in Jhansi District with Political Party Representatives
वोटरों की सुविधा के लिए वोटिंग स्थल का हुआ निर्धारण

वोटरों की सुविधा के लिए वोटिंग स्थल का हुआ निर्धारण

संक्षेप:

Jhansi News - झाँसी जनपद में मतदान स्थलों के संभाजन पर बैठक हुई, जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी ने वोटरों की सुविधा के लिए नए मतदान स्थलों का निर्धारण किया। जनपद में 5 नए वोटिंग सेंटर प्रस्तावित किए गए, और जर्जर स्थलों के लिए भी प्रस्ताव भेजे गए। कुल मतदान स्थलों की संख्या 1762 हो गई है।

Nov 19, 2025 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

मतदेय स्थलों के संभाजन में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों साथ बैठक हुई। जिला निर्वाचन अधिकारी मृदुल चौधरी ने अध्यक्षता की। इस दौरान वोटरों की सुविधा के लिए वोटिंग स्थलों का निर्धारण किया गया। जनपद में 5 नए वोटिंग सेंटर प्रस्तावित हुए तो पांच जर्जर हालत के वोटिंग स्थलों का प्रस्ताव भी आयोग को भेजा गया। मतदेय स्थल की दूरी लगभग 2 किमी से अधिक न हो। डीएम ने बताया कि विधानसभा 222-बबीना में सम्भाजन बाद नए बड़े मतदेय स्थल की संख्या- 29, भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्तावित मतदान स्थलों की कुल संख्या 399 है। विधानसभा क्षेत्र 223 - झांसी नगर में संभाजन बाद नए मतभेद स्थलों की संख्या-44, जिसमें 3 नए मतदान केन्द्र भी बनाए गए, भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्तावित मतदान स्थलों की कुल संख्या 439 है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विधानसभा क्षेत्र 224- मऊरानीपुर में संभाजन बाद नए बड़े हुए मतदेय स्थलों की संख्या-48 है, जिसमें जर्जर संकीर्ण होने के कारण 1 मतदान केंद्र के भवन में परिवर्तन किया , भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्तावित मतदान स्थलों की कुल संख्या 496 है। विधानसभा क्षेत्र 225- गरौठा में संभाजन के उपरांत नए बड़े मतदेय स्थलों की संख्या-40 है। गरौठा विधानसभा क्षेत्र में 2 नये मतदान केंद्रों सहित जर्जर-संकीर्ण होने के कारण 4 मतदान केन्द्र के भवन परवर्तित किए गए , भारत निर्वाचन आयोग को प्रस्तावित मतदान स्थलों की कुल संख्या 428 है। जनपद झॉसी के 4 विधान सभाओं में निर्वाचन प्रस्तावित मतदान स्थलों की अब कुल संख्या 1762 है। बैठक में विधायक गरौठा जवाहर लाल राजपूत, एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के जनपदीय प्रतिनिधि ब्रजेन्द्र सिंह भोजला जिलाध्यक्ष सपा , बद्री प्रसाद त्रिपाठी बीजेपी , अखलेश गुप्ता उपाध्यक्ष बीजेपी , देशराज रिछारिया कांग्रेस, राकेश कुमार रायकवार राष्ट्रीय लोकदल, ब्रजेश कुमार जिलाध्यक्ष बीएसपी माजूद रहे।