आज झांसी पहुंचेगी विशेष गाड़ी
झांसी। रेलवे ने अतिरिक्त सुविधा के तहत गाड़ी संख्या 08811 गोंदिया-आगरा कैंट वन वे विशेष गाड़ी शुरू की है। यह ट्रेन झांसी से होकर गुजरेगी और शुक्रवार सुबह आगरा कैंट पहुंचेगी। गाड़ी में 18 आईसीएफ कोच होंगे, जिसमें सामान्य, स्लीपर और एसी कोच शामिल हैं।

झांसी। रेलवे जनता को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने से उद्देश्य से गाडी संख्या 08811 गोंदिया-आगरा कैंट वन वे विशेष गाड़ी शुरू की है। गुरुवार को ट्रेन झांसी से होकर गुजरेगी। जनंसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गाड़ी गोंदिया से गुरुवार को प्रस्थान कर शुक्रवार को आगरा कैंट स्टेशन पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 08811 गोंडा स्टेशन से 7:50 पर प्रस्थान कर बालाघाट स्टेशन पर 8:35-837 बजे ठहराव लेगी। नयनपुर स्टेशन पर 10:20-10:27 बजे ठहराव लेगी। जबलपुर स्टेशन पर 13:15-13:25 बजे ठहराव लेगी। कटनी मुर्वारा स्टेशन पर 15:00-15:10 बजे ठहराव लेगी, सागर रेलवे स्टेशन पर 17:50-17:52 बजे ठहराव लेगी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर 23:00-23:10 बजे पहुंचेगी।
इसके बाद ग्वालियर, से अपने गंतव्य स्टेशन आगरा कैंट प्रात: 4:00 बजे पहुंचेगी। यह गाड़ी में 02 एसएलआरडी, 08 सामान्य श्रेणी कोच, 06 स्लीपर श्रेणी कोच, 01 तृतीय एसी, एक द्वितीय एसी सहित कुल 18 आईसीएफ कोच होंगे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


