किसान दिवस पर कृविवि में भी हुए 70 किसान सम्मानित
Jhansi News - कुलपति ने दी भारत रत्न को श्रंद्धाजली फोटो नंबर 18 केकृविवि में सम्मानित किसान समूह में मौजूद। झांसी,संवाददाताकेन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में भी उत्स

झांसी,संवाददाता केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय में भी उत्साह से किसान दिवस मनाया गया। पूर्व पीएम चौ चरण सिंह की जयंती पर किसानों को सम्मानित किया गया। उन्हें प्रमाण पत्र के साथ शॉल श्री फल दिया। किसानों से जुड़ी कई जानकारी विशेषज्ञों ने दी।
रानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय किसान दिवस पर कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह एवं निदेशक शोध/प्रसार शिक्षा डॉ. एसके चतुर्वेदी सहित विवि के सभी अधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह की चित्र पर पुष्पांजलि एवं फूल माला पहनाकर श्रृद्धांजलि दी।
कुलपति डॉ. अशोक कुमार सिंह ने किसानों से कहा कि प्रत्येक वर्ष राष्ट्रीय किसान दिवस आज के दिन मनाते है। उन्होंने विवि के वैज्ञानिकों से आवाहन किया कि कृषि विवि की वैज्ञानिक तकनीक किसानों के खेत तक अवश्य पहुॅचाए। कार्यक्रम में 35 महिला किसान व 35 पुरूष किसान को अंगवस्त्र उड़ाकर कुलपति ने सम्मानित किया। कुलपति ने कहा कि उन्नतशील किसानों से सभी किसानों को प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस दौरान डॉ. प्रशांत जाम्भुलकर, डॉ. जितेन्द्र कुमार तिवारी, डॉ. अर्तिका सिंह एवं डॉ. रूमाना खान डॉ. अनिल कुमार, डॉ. आरके सिंह, डॉ. मनीष श्रीवास्तव, डॉ. मनमोहन डोबरियाल आदि मौजूद रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।