Jhansi News: एक महीने में बेकरी कुकरी प्रशिक्षण की जल्द होगी शुरुआत

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

Jhansi News: प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास तेज कर रही है। एक माह में बेकरी और कुकरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग

Jhansi News: एक महीने में बेकरी कुकरी प्रशिक्षण की जल्द होगी शुरुआत

Jhansi News: झांसी। प्रदेश सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रयास तेज कर रही है। एक माह में बेकरी और कुकरी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना के अंतर्गत युवकों और युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने की योजना पर प्रदेश की योगी सरकार निरंतर काम कर रही है। योजना के अंतर्गत राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र झांसी के अंतर्गत आने वाले झांसी, ललितपुर और जालौन जिलों में शहरी और ग्रामीण युवकों एवं युवतियों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत अक्टूबर महीने में होने जा रही। जिसके लिए अभ्यर्थी झांसी के प्रशिक्षण केंद्र अथवा संबंधित जिले के कार्यालयों में आवेदन दे सकते हैं।

योजना के तहत झांसी, ललितपुर और जालौन जिलों में तीन तरह के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में शिविरों का आयोजन कर दो दिवसीय प्रशिक्षण देकर खाद्य प्रसंस्करण उद्योग से जोड़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र झांसी पर एक महीने का कुकरी एवं बेकरी का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा। इसके अलावा 100 दिनों का उद्यमिता विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। उद्यमिता विकास के 100 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए अनुसूचित जाति अथवा जनजाति के अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। राजकीय खाद्य विज्ञान प्रशिक्षण केंद्र झांसी के प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवकों और युवतियों को खाद्य प्रसंस्करण के उद्योगों से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के अंतर्गत अक्टूबर में शुरू होने जा रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों के लिए आवेदक संबंधित कार्यालयों में आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत निरंतर प्रशिक्षण प्राप्त कर युवा स्वरोजगार की ओर कदम बढ़ा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsझांसीJhansi News: एक महीने में बेकरी कुकरी प्रशिक्षण की जल्द होगी शुरुआत