टीजीटी परीक्षा कैमरों की निगरानी में हुई सात केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा दो पालियों में हुई। सात परीक्षा केन्द्रों पर हुई परीक्

टीजीटी परीक्षा कैमरों की निगरानी में हुई सात केन्द्रों पर दो पालियों में परीक्षा

झांसी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी) की परीक्षा दो पालियों में हुई। सात परीक्षा केन्द्रों पर हुई परीक्षा की कड़ी निगरानी सीसीटीवी कैमरों से की गई। आब्जर्वर कुमुदलता श्रीवास्तव ने भी परीक्षा केन्द्र का जायजा लिया। उनके साथ एडीएम एएसपी डीआईओएस आदि रहे। दो दिवसीय लिखित-2022 की लिखित परीक्षा 3 जून 2026 को प्रथम पाली में सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और द्वितीय पाली दोपहर 2:30 बजे से 4:30 बजे तक हुई। ऑब्जर्वर कुमुद लता श्रीवास्तव ने नेशनल हाफिज सिद्दीकी कॉलेज केन्द्र को देखा। सीसीटीवी कैमरे से कक्ष में परीक्षा दे रहे छात्र छात्राओं को भी देखा।जारी

सूचना में कहा कि परीक्षा नकल विहीन करा ली गई। परीक्षा नोडल अधिकारी एडीएम प्रशासन शिव प्रताप शुक्ल ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज द्वारा प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक (टीजीटी)-2022 लिखित परीक्षा में प्रथम पाली 3 जून को कुल 2450 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए, जिसमें 1162 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 1287 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। द्वितीय पाली में 2290 परीक्षार्थी परीक्षा हेतु पंजीकृत थे परंतु 1141 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, 1149 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।