Jhansi News: यूपी-एमपी बॉर्डर पर नग्नावस्था में मिला युवक का शव

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

Jhansi News: यूपी-एमपी बॉर्डर पर नग्नावस्था में मिला युवक का शवनहीं हो सकी पहचान, पुलिस जांच में जुटीझांसी, संवाददाताझांसी के रक्सा थाने से सटे मध्य प्रदेश बॉर्डर

Jhansi News: यूपी-एमपी बॉर्डर पर नग्नावस्था में मिला युवक का शव

Jhansi News: झांसी, संवाददाता। झांसी के रक्सा थाने से सटे मध्य प्रदेश बॉर्डर पर एक युवक का शव नग्नावस्था मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। रक्सा से मध्य प्रदेश का जिगना थाना लगा हुआ है। गांव काराहार खमेरा गांव के रहने वाले वीर सिंह खेत पर जा रहे थे। तभी मंगलवार को उन्होंने क्यारी में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा देखा। जिससे वह दंग रह गए। शव की खबर से आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। चश्मदीदों की मानें तो मृतक के शरीर पर कपड़े नहीं थे।

सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया। मृतक की पहचान की कोशिशें की। लेकिन, सफलता नहीं मिली। जिगना थाना प्रभारी राजीव बिरथरे ने बताया कि मृतक का शव 7-8 दिन पुराना लग रहा है। चेहरा बुरी तरह सड़ चुका था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र करीब 35 साल के आसपास लग रहा है। उसका कद लगभग 5 फीट 6 इंच है। उसने नारंगी रंग की शर्ट पहन रखी थी। बताया, उसकी पहचान के लिए आसपास के गांवों में खबर की गई है। यूपी में भी आसपास के क्षेत्रों में संपर्क किया जा रहा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsझांसीJhansi News: यूपी-एमपी बॉर्डर पर नग्नावस्था में मिला युवक का शव