Jhansi News: टहलने निकले अधेड़ चालक का शव चौराहे पर मिला

हिन्दुस्तान, झांसी
Follow us on Google News
share

Jhansi News: झांसी में घर से टहलने निकलने के बाद एक अधेड़ का शव धार्मिक स्थल के पास मिला। मृतक केशव रायकवार परिवार का पालन-पोषण लोडिंग गाड़ी चलाकर करते थे। बीमारी से मौत की आशंका जताई जा रही है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

Jhansi News: टहलने निकले अधेड़ चालक का शव चौराहे पर मिला

Jhansi News: झांसी। घर से टहलने की कहकर निकले अधेड़ का शव बीकेडी चौराहा के पास एक धार्मिक स्थल के करीब मिलने से सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों को शुक्रवार घटना की जानकारी तब हुई, जब पुलिस घर पहुंची और मृतक के बारे में बताया तो कोहराम मच गया। हालांकि बीमारी से मौत की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जां शुरू कर दी है।

परिवार के बारे में

सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोंदू कंपाउंउ में रहने वाले 50 वर्षीय केशव रायकवार लोडिंग गाड़ी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। गुरुवार की शाम घर से घूमने की कहकर निकले थे। इसके बाद घर नहीं पहुंचे। वह बीकेडी चौराहा स्थित धार्मिक स्थल के करीब पहुंचे। तभी किन्हीं कारणों से उनकी तबियत बिगड़ी और मौत हो गई। देर शाम उनकी पहचान नहीं हो सकी। वहीं देर रात जब घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता हुई। उन्होंने कई जगह तलाश किया। लेकिन, उनका कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को परिजन तलाश ही रहे थे कि तभी नबाबाद थाना पुलिस ने किसी तरह उसकी पहचान केशव रायकवार के रूप में की और उनके घर पहुंची। पुलिस ने मृतक की फोटो दिखाई तो परिजनों के पैरों तले जमीन सरक गई। वह फूट-फूटकर रो पडे।

मृतक का स्वास्थ्य

मृतक के बहनोई रामेश्वर ने बताया कि साला कुछ दिनों से बीमार चल रहा था। उसका इलाज भी किया जा रहा है। कल घर से टहलने की कहकर निकले थे। फिर लौटकर नहीं आए। उन्हें तलाश किया गया। लेकिन, कुछ पता नहीं चला। आज घटना की जानकारी हुई है। उन्होंने आशंका जताई कि हो सकता है कि केशव की तबियत बिगड़ गई हो और उसकी मौत हो गई। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा。

बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

परिवार की स्थिति

केशव की मौत के बाद परिवार पर मानो गम का पहाड़ टूट पड़ा है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिचितों ने बताया कि केशव की एक बेटी और दो बेटे हैं। उसकी मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं उनकी मौत के बाद बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है।

सामान्य प्रश्न

✦केशव रायकवार की उम्र क्या थी?−
केशव रायकवार 50 वर्ष के थे।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsझांसीJhansi News: टहलने निकले अधेड़ चालक का शव चौराहे पर मिला