Hindi NewsUttar-pradesh NewsJhansi NewsMysterious Death of B Tech Student Found in Jhansi Pond After 5 Days Missing
 तालाब में उतराता मिला बीटेक के छात्र का शव

तालाब में उतराता मिला बीटेक के छात्र का शव

संक्षेप:

Jhansi News - झांसी के गुरसरांय थाना क्षेत्र में एक बीटेक पहले वर्ष के छात्र मृदुल निरंजन का शव तालाब में मिला। वह 4 दिसंबर से लापता था। परिजनों ने उसके अपहरण और हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और स्कूटी अब भी गायब है।

Dec 09, 2025 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, झांसी
share Share
Follow Us on

झांसी। गुरसरांय थाना क्षेत्र में सनसनीखेज मामला सामने आया है। गुजरे, पांच दिनों से लापता बीटेक फस्र्ट ईयर के छात्र का शव मंगलवार को बामौर रोड स्थित तालाब के पानी में उतराता मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। वहीं उसकी स्कूटी अब भी गायब है। हालांकि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गांव सिंगार निवासी अरविंद निरंजन शिक्षक है। उनका 20 साल का इकलौता बेटा मृदुल निरंजन लखनऊ में रहकर बीटेक की पढ़ाई करता था। बीती 4 दिसंबर को बामौर-खडैनी की तरफ जाता दिखाई दिया। फिर वह रहस्यम तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की। लेकिन, उसकी कोई खबर नहीं मिली।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुलिस ने भी गुमशुदगी दर्ज की तलाश शुरू की। छह दिसंबर को परिजन ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बेटे के अपहरण कर हत्या की आशंका जताई थी। मंगलवार को ग्रामीण गांव में ही तालाब के करीब से निकल रहे थे। तभी उन्होंने मृदुल निरंजन का शव पानी में उतराता देखा तो दंग रह गए। जिससे आसपास हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। खबर पाकर पहुंचे परिजन फूट-फूटकर रो पड़े। सूचना पर पहुंचे थाना प्रभारी गुरसरांय अमीराम सिंह ने पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया जो पतड़ाल में जुटी रही। गोताखोरों व नाव की मदद से शव को पानी से बाहर निकलवाया। परिजनों ने उसकी पहचान मृदुल निरंजन के रूप में की। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा खुदकुशी का आशंका जताई जा रही है। थाना प्रभारी के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। अगर कोई शिकायत आती है तो अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पांच दिनों पहले हुआ था लापता तालाब में उतराता मिला बीटेक के छात्र के शव के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृदुल बीती 4 दिसंबर को अचानक लापता हो गया था। उसकी तलाश की। लेकिन, कुछ पता नहीं चल सका। नाते-रिश्तेदारी में पता किया। लेकिन, कहीं से कोई सही जवाब नहीं मिला। स्कूटी अब तक बरामद नहीं मंगलवार को बीटेक के छात्र का शव तालाब से बरामद हुआ। ग्रामीणों के अनुसार वह 4 दिसंबर को स्कूटी पर निकला था। मंगलवार को उसका शव शव बरामद हो गया। लेकिन, स्कूटी अब तक नहीं मिली। एरच से छोटी नाव मंगवाकर गोताखोर लगातार तलाश करते रहे। बताया जा रहा है? कि तालाब की गहराई करीब 35-40 फीट है। पुलिस के अनुसार गोताखोरों व नाव की मदद ली गई है। जिससे स्कूटी की तलाश हो सके। आशंका जताई जा रही है? कि स्कूटी भी पानी में हो सकती है?