झांसी में महिला की गला दबाकर हत्या, प्रेमी फरार
Jhansi News - झांसी के नबाबाद थाना क्षेत्र में चित्रा चौराहा के पास पुल के नीचे एक खानाबदोश महिला रूबी का खून से लथपथ शव मिला। आशंका है कि उसके प्रेमी मेरिक के साथ शराब पीने के बाद झगड़ा हुआ था। सुबह बेटी की चीख...

झांसी। नबाबाद थाना क्षेत्र में चित्रा चौराहा के सामने पुल के नीचे खानाबदोशों की जिंदगी जी रही महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। घटना के बाद उसका प्रेमी फरार है। आशंका जताई जा रही है कि नशे में झगड़े के बाद वारदात को अंजाम दिया गया। रविवार तड़के बेटी के रोने-चीखने की आवाज से घटना की जानकारी हुई। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। चित्रा चौराहा पर ‘सबका मालिक एक है आस्ताने के सामने पुल के नीचे खानाबदोश की तरह रह रही रूबी के पति को कुछ समय पहले जेल हो गई थी। वह अपनी बेटी व एक दोस्त मेरिक के साथ रहती थी और कबाड़ बीनकर गुजर-बसर करते थे।
शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दोनों ने शराब पी। इसके झगड़ते हुए दोनों गाली-गलौज करने लगे। आसपास के लोग भी समझाकर सो गए। रविवार तड़के कुछ लोग वहां से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि रूबी का खून से लथपथ शव पड़ा है। उसके मुंह से खून बह रहा था। शरीर, चेहरे पर गहरी चोट के निशान थे और पास खड़ी मासूम बेटी चीख-चीख कर रो रही थी। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। उन्होंने गला दबाकर हत्या की आशंका जताई। वहीं सूचना पर नबाबाद थाना प्रभारी जेपी पाल ने पुलिस बल के साथ मौका-मुआयना किया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। जिसमें बताया कि महिला और उसका प्रेमी मेरिक रात साथ में थे। आज सुबह उसका शव मिला। जबकि प्रेमी फरार है। पुलिस की मानें तो मामले की जांच की जा रही है। महिला जिसके साथ रहती थी कि उसकी तलाश की जा रही है। उससे पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के परिजनों का भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




